newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Burj Khalifa: बुर्ज खलीफा पर दिखे रणवीर सिंह तो खुशी से झूम उठी दीपिका पादुकोण, यहां देखें Video था दीपिका पादुकोण का रिएक्शन

Burj Khalifa: बात अब फिल्म ’83’ की करें तो इसमें रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू और साहिल खट्टर सहित कई स्टार्स नजर आएंगे। इसमें क्रिकेट विश्व कप जीतने के सुनहरे पल को दिखाया गया है। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

नई दिल्ली। बाॅलीवुड के गली बॉय रणवीर सिंह और मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण इस समय अपनी आने वाली फिल्म ’83’ को लेकर हर तरफ चर्चा में बने हुए हैं।  र्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में रणवीर जहां कपिल देव की भूमिका में हैं तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमा भाटिया का रोल निभाती नजर आएंगी। इस वक्त ये कपल दुबई में हैं, जहां उन्हें शानदार तोहफा मिला है। दरअसल, दुबई की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर ’83’ का मोंटाज दिखाया गया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं, जब रणवीर सिंह बुर्ज खलीफा पर नजर आते हैं तो वहां मौजूद दीपिका खुशी के मारे झुमने लगती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @deepveerparadiso

इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है जैसे ही बुर्ज खलीफा पर ’83’ का मोंटाज चलाया जाता है। दीपिका पादुकोण खुशी के मारे झुमने लगती हैं। एक्ट्रेस को इस बीच अपने पति रणवीर सिंह का हाथ पकड़ते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो में दीपिका कुछ बोलती हुई भी नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है रणवीर, दीपिका पादुकोण, कबीर, उनकी पत्नी मिनी माथुर सहित टीम ’83’ और बुर्ज खलीफा पर रणवीर को कपिल देव के रूप में देखते हुए आनंद ले रहे हैं। जैसे ही दुबई की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर ’83’ का मोंटाज दिखाया जाता है वहां मौजूद लोग खुशी के मारे शोर मचाने लगते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बुर्ज खलीफा के काफी नजदीक खड़े हैं। वीडियो में दीपिका पादुकोण लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही है। तो वहीं रणवीर सिंह गोल्डन चमकीले कपड़ें पहने हुए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @deepveerparadiso

बात अब फिल्म ’83’ की करें तो इसमें रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू और साहिल खट्टर सहित कई स्टार्स नजर आएंगे। इसमें क्रिकेट विश्व कप जीतने के सुनहरे पल को दिखाया गया है। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।