newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रात 3 बजे कॉल कर कुछ बताना चाह रहे थे सुशांत, दोपहर 12 बजे कॉल बैक आया, मगर तब तक…!

सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी वक्त के बारे में नई नई बातें सामने आ रही हैं। सुशांत का 5 महीने से डिप्रेशन का इलाज चल रहा  है। सुशांत की बहन ने 5 दिन पहले फोन पर बात की थी। सुशांत ने बताया था कि तबियत ठीक नही है। सुशांत की बहन , बांद्रा के घर आई और दो दिन साथ रही। 

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी वक्त के बारे में नई नई बातें सामने आ रही हैं। सुशांत का 5 महीने से डिप्रेशन का इलाज चल रहा  है। सुशांत की बहन ने 5 दिन पहले फोन पर बात की थी। सुशांत ने बताया था कि तबियत ठीक नही है। सुशांत की बहन , बांद्रा के घर आई और दो दिन साथ रही।

सुशांत के मैनेजर को सुशांत का फोन पासवर्ड पता था। 

फोन खुलने पर मालूम पड़ा कि सुशांत का आखिरी कॉल रात 3 बजे का है। सुशांत ने अपने दोस्त महेश शेट्टी को कॉल किया था लेकिन कॉल नही उठा। महेश ने 12 बजे दोपहर को कॉल बैक किया पर तब तक सुशांत की मौत हो चुकी थी।

Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत की बैंक डिटेल मुंबई पुलिस के हाथ लगी है। हाल के लेनदेन में हुआ कोई बड़ा नुकसान उनकी बैंक स्टेटमेंट में नहीं दिखा है। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में नारकोटिक्स का भी कोई लक्षण नहीं मिला है। पुलिस की जांच का दायरा सुशांत सिंह राजपूत के निजी संबंधों और करीबी दोस्तों के इर्द-गिर्द है ।

सुशांत नवंबर में करने वाले थे शादी।

मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पहले सुशांत की उनके पिता से फोन पर बात हुई थी जिसमें पिता के आग्रह पर सुशांत ने नवंबर में शादी करने की बात मान ली थी। सुशांत की करीबी दोस्तों ने मुंबई पुलिस को बताया है कि सुशांत जिससे शादी करने वाले थे उससे रिश्ते कुछ ठीक नही थे।