newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fashion Designer Rohit Bal: जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल, ICU में हैं भर्ती

Fashion Designer Rohit Bal: रोहित बल बीते काफी सालों से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें साल 2010 में दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी हुई थी। वो ठीक भी हो गए थे

नई दिल्ली। फैशन इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर आ रही है। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत गंभीर है और वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। रोहित बल बीते काफी सालों से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें साल 2010 में दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी हुई थी। वो ठीक भी हो गए थे लेकिन अब दोबारा उनकी तबीयत खराब रहने लगी है। वो काफी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।


बेहोशी की हालत में पहुंच गए हैं रोहित बल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित बल पहले से ही हृदय संबंधी बीमारी है। फैशन डिजाइनर रोहित बल के एक करीबी दोस्त ने बताया कि अचानक ही रोहित की तबीयत खराब हो गई..और वो बेहोशी की हालत में जा रहे थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।जहां उन्हें पेसमेकर से सात झटके दिए। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं आया, जिसके बाद उन्हें मेंदाता ले जाया गया। जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इससे पहले उन्हें मूलचंद अस्पताल लेकर जाया गया था।

फाइटर हैं रोहित

फैशन डिजाइनर रोहित बल के एक करीबी दोस्त ने बताया कि सब लोग रोहित को गुड्डा कहकर बुलाते हैं और हम जानते हैं कि गुड्डा एक फाइटर है लेकिन इस बीमारी ने उनके मन और तन दोनों पर गहरा असर डाला है। वो दिन पर दिन कमजोर होते जा रहे थे। बीते कुछ महीनों ने उन्होंने काफी कमजोर कर दिया। हम सब उनके लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं..और हमारे बीच वापस आ जाएं।