newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

David Beckham: सोनम कपूर की पार्टी फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने लगाए चार-चांद, करिश्मा ने लिखा प्यारा पोस्ट

David Beckham: सोनम की पार्टी में करिश्मा कपूर और संजय कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, फरहान अख्तर, शनाया कपूर, महीप कपूर समेत कई स्टार को देखा गया। एक फोटो में करिश्मा कपूर और डेविड बेकहम को एक साथ गले मिलते देखा जा रहा है।

नई दिल्ली। यूएस के फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम की फैन-फॉलोविंग हर देश में देखने को मिल जाएगी। भारत में भी डेविड बेकहम की फैन फॉलोइंग कम नहीं है। बॉलीवुड स्टार्स ने तो फुटबॉलर का दिल खोलकर स्वागत किया है और उनके लिए अलग से पार्टी भी होस्ट की है। जी हां सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने डेविड बेकहम के लिए पार्टी होस्ट की, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों को देखा गया। पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं… तो चलिए जानते हैं कि पार्टी में कौन-कौन पहुंचा।


सोनम कपूर ने होस्ट की पार्टी

सोनम की पार्टी में करिश्मा कपूर और संजय कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, फरहान अख्तर, शनाया कपूर, महीप कपूर समेत कई स्टार को देखा गया। एक फोटो में करिश्मा कपूर और डेविड बेकहम को एक साथ गले मिलते देखा जा रहा है।कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- यह बच्चों के लिए किया…बहुत गर्मजोशी भरा और दयालु..मै हमेशा आपकी फैन रहूंगी। फोटो में एक्ट्रेस ने गोल्डन आउटफिट पहना है, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं।  दोनों के चेहरों पर ही बड़ी सी स्माइल है। फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी ने पार्टी में कितनी मस्ती की है। दूसरी फोटो में संजय पार्टी में डेविड के साथ डेशिंग पोज रहे हैं। उन्होंने पार्टी के कई सारे फोटोज डंप किए है। कैप्शन में संजय कपूर ने लिखा- डेविड, परिवार और दोस्तों के साथ सोनम और आनंद की शानदार शाम…।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500)


सुपरस्टार वेंकटेश ने भी डाली फोटो

फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस भी डेविड को बॉलीवुड स्टार्स के साथ देखकर बहुत खुश हैं। बता दें कि पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम और पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स दोनों ही भारत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में  भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल क्रिकेट मैच देखने के लिए आए थे, इस दौरान उन्होंने साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबती के साथ सेल्फी क्लिक की और ढेर सारी गपशप भी की। एक्टर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर दोनों के साथ फोटो पोस्ट की।