नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी उम्र के अगले पड़ाव में पहुंच चुके हैं। 11 अक्टूबर यानी आज बिग बी अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपनी बढ़ती उम्र का जश्न शान से मनाया। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी एक अनसीन फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने अपनी उम्र का जिक्र भी किया है। कंधे में स्लिं ग बैंग लिए अमिताभ इस तस्वीर में चलते देखे जा सकते हैं। उन्होंने इस तस्वीर को 79 के बाद अगले साल अपने 80वें साल से जोड़ते हुए लिखा- ’80 की ओर बढ़ते हुए…’ अमिताभ ने ट्विटर पर भी इसे शेयर कर अपने गुजरते उम्र को खास अंदाज में पेश किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा हैं- ‘जब साठा (60) तब पाठा, जब अस्सी (80) तब लस्सी…मुहावरे को समझना भी एक समझ है।’ वहीं इस मशहूर कहावत के जरिए अमिताभ ने अपने बुढ़ापे को नकारा है।
T 4057 – .. walking into the 80th ..
जब साठा (60 ) तब पाठा
जब अस्सी (80) तब लस्सी !!! ???मुहावरे को समझना भी एक समझ है !! ? pic.twitter.com/hVonvz81sC
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 10, 2021
वहीं फोटो के साथ लगा महानायक का यह कैप्शन इस उम्र में भी उनकी सक्रियता को बिल्कुल ठीक ठहराता है। उनकी फिटनेस और फैशन दोनों ही इस बात का प्रमाण देते हैं कि अमिताभ की बढ़ती उम्र के साथ वह और भी जवां होते जा रहे हैं। खैर, अमिताभ के इस पोस्ट पर फैंस ने उन्हें ढेरों बधाइयां दी है।
T 4057 – .. walking into the 80th ..
जब साठा (60 ) तब पाठा
जब अस्सी (80) तब लस्सी !!! ???मुहावरे को समझना भी एक समझ है !! ? pic.twitter.com/hVonvz81sC
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 10, 2021
T 4057 – .. walking into the 80th ..
जब साठा (60 ) तब पाठा
जब अस्सी (80) तब लस्सी !!! ???मुहावरे को समझना भी एक समझ है !! ? pic.twitter.com/hVonvz81sC
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 10, 2021
T 4057 – .. walking into the 80th ..
जब साठा (60 ) तब पाठा
जब अस्सी (80) तब लस्सी !!! ???मुहावरे को समझना भी एक समझ है !! ? pic.twitter.com/hVonvz81sC
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 10, 2021
T 4057 – .. walking into the 80th ..
जब साठा (60 ) तब पाठा
जब अस्सी (80) तब लस्सी !!! ???मुहावरे को समझना भी एक समझ है !! ? pic.twitter.com/hVonvz81sC
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 10, 2021
फैंस ने बिग बी को दी शुभकामनाएं
बिग बी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक युजर ने लिखा- ‘सर आप हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। कितनी भी परेशानी जिंदगी में हो हारना नहीं चाहिए ये आपसे सीखा है मैंने।’ दूसरे ने बिग बी की लंबी और सेहतमंद जिंदगी की कामना करते हुए रिएक्शन दिया है। तो वहीं एक फैन ने बिग बी के लिए कविता लिखी है- ‘एक परवाना की तरह तुम फिल्मों में आए, स्ट्रगल की दीवार काफी मजबूत थी, रास्ते के पत्थर भी बहुत थे लेकिन तुमने असफलता की जंजीर को तोड़ दिया, तुम्हारा जमीर ये कह रहा है कि तुम वक्त के आगे मजबूर नहीं थे, तुमने अपना खून पसीना एक किया नसीब ने भी साथ दिया।