नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में मां बनी हैं। रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस सरोगेसी से बच्चे की मां बनी हैं। इसी साल 22 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की जानकारी फैंस को दी थी कि वो और निक माता-पिता बन गए हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि उन्हें लड़का हुआ है या फिर लड़की। साथ ही एक्ट्रेस ने अभी तक बच्चे के नाम का भी खुलासा नहीं किया है। अगर आप भी ये जानने के लिए एक्साइटिड है तो आपके लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की मां डॉक्टर मधु चोपड़ा ने खुलासा किया है कि बच्चे का नाम अब तक नहीं रखा गया है।
दरअसल, हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान मधु चोपड़ा ने खुलासा करते हुए कहा, ‘नानी बनी तो बहुत बहुत खुशी हुई मुझे। अभी नाम नहीं रखा है। जब पंडित नाम निकालेंगे तब होगा। अभी नहीं।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि प्रियंका-निक को बेटी हुई है।
View this post on Instagram
हाल ही दिखाई थी नर्सरी की झलक
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेबी की घर में बनी नर्सरी की झलक दिखाई थी। कहा जा रहा है कि निक और प्रियंका ने इस नर्सरी में करोड़ों का पैसा खर्च किया है। उन्होंने बेबी के पैदा होने से पहले ही घर में खास रेनोवेशन करवाया था ताकि बेबी की परवरिश में किसी तरह की कोई कमी न रहे और उसे खेलने-कूदने के लिए भी भरपूर स्पेस मिले।
View this post on Instagram
दोनों बच्चे के जन्म के बाद से ही काफी खुश हैं। अपनी खुशी को फैंस के साथ सांझा करते हुए एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था, ‘हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए बेबी का स्वागत किया है। हम इस मौके पर प्राइवेसी चाहते हैं ताकि अपने परिवार पर फोकस कर सकें। थैंक यू सो मच।’