newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hathi Lebe Ghoda Lebe Viral Song: दहेज़ जैसी कुप्रथा को आईना दिखाता ये Viral भोजपुरी सॉन्ग इन दिनों शादियों की प्लेलिस्ट में बना हुआ है नंबर वन

Hathi Lebe Ghoda Lebe Viral Song: रील वीडियोज और यूट्यूब शॉर्ट्स के माध्यम से भोजपुरी गानों ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों जैसा कि आप जानते हैं शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में एक ऐसा भोजपुरी गाना है जो फ़िलहाल हर शादी की प्लेलिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है। इतना ही नहीं ये गाना तो सोशल मीडिया पर भी ट्रेंडिंग सॉन्ग्स की फेहरिस्त में शुमार है।

नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में भोजपुरी गानों की लोकप्रियता यूपी-बिहार से बाहर निकल कर पूरे देश में पहुंच चुकी है। इसका सबसे ज्यादा श्रेय सोशल मीडिया को जाता है। रील वीडियोज और यूट्यूब शॉर्ट्स के माध्यम से भोजपुरी गानों ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों जैसा कि आप जानते हैं शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में एक ऐसा भोजपुरी गाना है जो फ़िलहाल हर शादी की प्लेलिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है। इतना ही नहीं ये गाना तो सोशल मीडिया पर भी ट्रेंडिंग सॉन्ग्स की फेहरिस्त में शुमार है। तो चलिए बताते हैं इस गाने के बारे में…

वायरल भोजपुरी सॉन्ग:

इन दिनों सोशल मीडिया पर दहेज़ जैसी कुप्रथा पर कटाक्ष करता हुआ एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के बोल हैं ”हाथी लेबे घोडा लेबे” दरअसल, ये एक लोक गीत है जो बिहार में शादियों में गाया जाता है। लेकिन प्रसिद्ध लोक गायिका प्रिया मलिक ने अब इस गाने को अपने अंदाज में गाया है, जिसके बाद एक बार फिर से ये गाना शादियों से लेकर सोशल मीडिया तक में वायरल हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dil Se Bihari (@dil_se_bihari)

इस गाने के वीडियो में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उल्का गुप्ता और बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर नजर आ रहे हैं। वीडियो में उल्का गुप्ता अपने मंगेतर दीपक से कहती हैं- ”ए हो सरकारी बाबू, काहे भइला बेकाबू, चेहरा पर पेंट लगा के अब इतना न उड़ा राजा। हमहू पापा के रानी, पटना से पढ़ल बानी, अब ही रिपोर्ट लिखा के तोहके सिखायब मजा। करब डिमांड हमसे बुलेट दहेज़ में, फ्रिज, टीवी जे मंगब लगेज में… लगायब चार डंडा, दिमाग होबे ठंडा… हाथी लेबे, घोड़ा लेबे, लेबे हीरो होंडा… लगायब चार डंडा, दिमाग होबे ठंडा।” गाने को फोक और रॉक के फ्यूजन के साथ गाया गया है, जो इसे सुनने में और भी मजेदार बनाता है।

गाने के वीडियो में उल्का और दीपक की नोक-झोंक भी देखने में काफी मजेदार है। गाने में मजे-मजे में बड़े ही रचनात्मक तरीके से दहेज़ जैसी कुरीति को परिभाषित किया गया है। ये गाना समाज में आज भी महंगे गिफ्ट्स के नाम पर धड़ल्ले से प्रमोट की जा रही दहेज़ प्रथा जैसी कुरीति की कड़ी निंदा करता है। ये गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। अगर आपने अभी तक ये गाना नहीं सुना है तो जरूर सुनिए। इस गाने के लिरिक्स बेहद मजेदार हैं।

लिरिक्स: 

ए हो सरकारी बाबू…काहे भइलs बेकाबू..

चेहरा पे पेंट लगाके अब एतना ना उड़s राजा..

हमहूँ पापा के रानी, पटना से पढ़ल बानी.. अभिये रिपोर्ट लिखाके, तोहके चिखाइब बहुते माजा.

करबs डिमांड…हमसे बुलेटs दहेज में, कूलर टीवी जदि मंगबा लगेज में..

लगाइब चार डंडा.. दिमाग होई ठंडा…

बीस मांगे बीडियो, पच्चीस मांगे पीओ.हो पच्चीस मांगे …पीओ.

देइब न तीस पईसा भले हो जा सीओ..हो भले हो जा सीओ..

दूलहा के मारकेट वाला रेट जदी मंगबs.. गाड़ी अऊरी बंगला के सेट… मंगबs..

लगाइब चार डंडा…दिमाग होई ठंडा..

मम्मी त फेयर माँगस….पापा मांगे केयर, हो पापा मांगे केयर

भाभी कुछ मंगिहे त ना करब शेयर,हो ना करब शेयर..

फेमिली के आगे हमके प्रेस जदी करबा.. भोरहि उठाके हमके…. रेस करबा..

लगाइब चार डंडा, दिमाग होई ठंडा..