newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani : क्या आपने देखा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani : इस फिल्म का टीजर आज करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया है। इस टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है।

नई दिल्ली। बॉलिवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी नई फिल्म की घोषणा 6 जुलाई को कर दी है। इस फिल्म का नाम ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) है। फिल्म में रॉकी का किरदार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रानी का किरदार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) निभाने वाले हैं। इतना ही फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा भी कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।

rocky aur rani ki prem kahani

इस फिल्म का टीजर आज करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया है। इस टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है।

इस टीजर के शुरुआत में फिल्म की लीड कास्ट का नाम है। जो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। इसके अलावा टीजर में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टाइटल ट्रैक सुना जा सकता है।