newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 5 August 2022: सगाई से पहले मिमी फोड़ेगी नया बम तो अर्जुन करेगा प्रीता को परेशान

TV Serials Update 5 August 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कायरव और अनिशा का रिश्ता तय हो जाता है। सभी लोग बहुत खुश होते हैं लेकिन मिमी नहीं आती है। अभिमन्यु मिमी को मनाकर लेकर आता है जिसके बाद रस्म होती है और सभी लोग बधाई हो बधाई गाने पर डांस करते है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि अभि एक पौधा लगाता है और उसका नाम अभिरा रखता है। दोनों पौधे के अपने प्यार से सींचने का संकल्प लेते हैं।आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि गोयनका परिवार अनिशा का हाथ मांगने के लिए घर आता है। वहीं कुंडली भाग्य में आपने देखा कि अर्जुन जानबूझकर प्रीता को परेशान करता है और उसकी टेढ़ी बिंदी को ठीक करता है। प्रीता से बर्दाश्त नहीं कर पाती और अर्जुन पर चिल्ला देती है।

अनिशा करेगी बड़ा कांड

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कायरव और अनिशा का रिश्ता तय हो जाता है। सभी लोग बहुत खुश होते हैं लेकिन मिमी नहीं आती है। अभिमन्यु मिमी को मनाकर लेकर आता है जिसके बाद रस्म होती है और सभी लोग बधाई हो बधाई गाने पर डांस करते है। मिमी शादी की तारीख निकालने से पहले एक शर्त रखती है। मिमी कहती है कि शादी के बाद अनिशा मुंबई नहीं जाएगी। उसे जो भी काम करना है वो यहीं रहकर करेगी। मिमी की शर्त सुनकर सभी हैरान हो जाते हैं। वहीं अनिशा कुछ छिपा रही है वो किसी शख्स से छिप-छिपकर मिलती है।

अर्जुन करेगा प्रीता को परेशान

वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता को परेशान करने के लिए अर्जुन सृष्टि का सहारा लेता है और उसे छेड़ता है। इसके बाद ऋषभ अर्जुन को लगे लगाता है जिससे अर्जुन इमोशनल हो जाता है। ऋषभ को परेशान करने के लिए वो राखी को बुलाता है और ऋषभ को डांट पड़वाता है। जिसके सभी लोग मिलकर डांस करते है। प्रीता और अर्जुन भी डांस करते हैं। अर्जुन के साथ डांस करते वक्त प्रीता को करण की याद आती है और वो इमोशनल हो जाती है।