newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Malaika Arora-Arjun Kapoor First Baby: क्या मलाइका देने जा रही खुशखबरी?, बनने जा रही हैं अर्जुन कपूर के बच्चे की मां, एक पोर्टल का दावा

Malaika Arora-Arjun Kapoor First Baby: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस के लिए बड़ी खबर है। खबरें हैं कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा गर्भवती हैं। इस खबर के सामने आने के बाद अब दोनों के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के फैंस के लिए बड़ी खबर है। खबरें हैं कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा गर्भवती हैं। एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद अब दोनों के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें, पिंकविला ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर इसे लेकर पोस्ट किया है।

Malaika Arora-Arjun Kapoor First Baby....

पिंकविला ने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के पहले बच्चे की खबर को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा कि लंदन से हमें एक चिड़िया से ये पता चला है कि दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने जा रहा है। ये कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। पिंकविला ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि इस कपल (मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर) ने अक्टूबर महीने में लंदन का दौरा किया जहां उन्होंने अपने कुछ करीबी लोगों के लिए बच्चे का ऐलान किया। हालांकि ये खबर कितनी सच है ये तो खुद मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर ही जाने न्यूजरूम पोस्ट इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। 

Malaika Arora-Arjun Kapoor First Baby

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिंकविला ने अपने इंस्टा अकाउंट में जिस पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर के पहले बच्चे के आने की घोषणा की थी। अब उसे हटा दिया है। अब अगर उनके अकाउंट पर जाकर देखें तो उस पेज पर Sorry, this page isn’t available आ रहा है।

Malaika Arora-Arjun Kapoor First Baby...

आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, एक्टर अरबाज खान की पत्नी हैं। इस शादी से उनका एक बेटा अरहाल है। हालांकि कई साल पहले ही मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान दोनों अपनी राहें अलग-अलग कर चुके हैं। अब जहां मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ अरबाज खान (Arbaaz Khan) का नाम इटैलियन एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) के साथ जुड़ा हुआ है।