newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Janhvi Kapoor Birthday: जान्हवी कपूर आज मना रही 24वां जन्मदिन, लेकिन क्या आप जानते हैं महेश बाबू के साथ होने वाला था एक्ट्रेस डेब्यू

Janhvi Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म मुंबई में साल 1997 में आज ही के दिन हुआ था। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी आज फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म मुंबई में साल 1997 में आज ही के दिन हुआ था। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी आज फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। इस खास मौके पर उनके फैंस और परिवार उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म धड़क में फिल्मों में कदम रखा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका डेब्यू साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ होने वाला था। आज उनके बर्थडे पर हम आपको कुछ अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं।

जान्हवी ने किया है एक्टिंग कोर्स

जान्हवी कपूर ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई की। लेकिन ये कम ही लोग जानते है कि उन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले कैलिफोर्निया में ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग कोर्स किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

फिल्म धड़क से हुआ था बॉलीवुड डेब्यू

साल 2018 में जान्हवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें वो ईशान खट्टर के अपॉजिट नजर आए थे। ये फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक थी। जिसे काफी पसंद किया था। फिल्म में जान्हवी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए उन्हें Best Female Debut की कैटेगरी में Zee Cine Award भी मिला है।

महेश बाबू के साथ होने वाला था डेब्यू

ये काफी कम लोग जानते हैं कि महेश बाबू के साथ जान्हवी का डेब्यू होने वाला था। उन्हें महेश बाबू संग एक बड़ी फिल्म ऑफर हुई थी। हालांकि, जान्हवी ने उस फिल्म को करने से मना कर दिया। जिसकी वजह उनकी और महेश बाबू के उम्र के अंतर को माना गया।