newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शिवसेना नेता संजय राउत और महाराष्ट्र के गृहमंत्री को कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद लगातार मुखर होकर बयानबाजी करनेवाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बयानों को आज सियासत की नजर लग गई।

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद लगातार मुखर होकर बयानबाजी करनेवाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बयानों को आज सियासत की नजर लग गई। कंगना रनौत को आज एक तरफ महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने महाराष्ट्र में नहीं रहने की सलाह दे डाली तो वहीं शिवसेना के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) कंगना को मुंबई पुलिस का भय दिखाते नजर आए। जिसके बाद कंगना ने दोनों को जमकर लताड़ लगाई। कंगना ने बिल्कुल बेबाक अंदाज में दोनों की धमकियों का करारा जवाब दिया।

kangana ranaut

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा कि एक महान पिता की संतान होना ही आपकी एक मात्र उपलब्धि नहीं हो सकती, आप कौन होते हैं मुझे महाराष्ट्र प्रेम या नफ़रत का सर्टिफ़िकेट देने वाले ? आपने यह कैसे निर्धारित कर लिया की आप महाराष्ट्र को मुझसे ज़्यादा प्रेम करते हैं? और अब मुझे वहाँ आने का कोई हक़ नहीं?


आगे कंगना ने लिखा कि किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पे कहती हूँ हॉ मैं मराठा हूँ ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे? इनकी औक़ात नहीं है, इंडस्ट्री के सौ सालों में एक भी फ़िल्म मराठा प्राइड पे बनाई हो,मैंने इस्लाम डॉमिनेट इंडस्ट्री में अपनी जान और करीयर को दाओ पे लगाया, शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई पे फ़िल्म बनाई, आज महाराष्ट्र के इन ठेकेदारों से पूछो किया क्या है महाराष्ट्र के लिए?

कंगना ने किया चैलेंज, 9 सितंबर को जाऊंगी मुंबई, किसी में हिम्मत हो तो रोक ले

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) को ट्वीट के जरिए करारा जवाब दिया है। पहले मुंबई की पीओके से तुलना (Comparison of Mumbai to POK) कर उन्होंने खूब आलोचना झेली है, अब नए ट्वीट के जरिए कंगना ने ऐलान कर दिया है कि वो मुंबई आने जा रही हैं। बता दें कि उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके से कर डाली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल हुआ।

Kangana Ranaut

9 सिंतबर को कंगना मुंबई आएंगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर किसी में हिम्मत है तो वो उन्हें रोक ले। कंगना ने संजय राउत को चैलेंज देते हुए ट्वीट में लिखा, ”मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई ना आऊं। अब मैंने फैसला लिया है कि मैं मुंबई जल्द आऊंगी। मैं 9 सिंतबर को मुंबई आऊंगी। मैं जिस समय मुंबई पहुंच जाऊंगी, वो टाइम भी सभी के साथ जरूर शेयर करूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।”

कंगना रनौत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक्ट्रेस का ये तल्ख अंदाज दिखा रहा है कि वे संजय राउत को सीधे चुनौती देना चाहती हैं।

संजय राउत ने अपने बयान में क्या कहा था?

संजय राउत ने कहा था कि अगर कंगना को मुंबई शहर और यहां की पुलिस से इतनी तकलीफ है तो वे यहां ना आएं। अब राउत के इस बयान पर ही कंगना की तरफ से वो बयान दिया गया था जिस पर जमकर बवाल काटा गया। कंगना ने कहा था- शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?

kangana sanjay raut

अब कंगना का ये बयान विवादों में घिर गया है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई नेता एक्ट्रेस के बयान को शर्मनाक बता रहे हैं। कांग्रेस ने तो उन से माफी मांगने तक को कह दिया है। वहीं सोनू सूद और रितेश देशमुख जैसे सेलेब्स ने भी कंगना को आईना दिखाने की कोशिश की है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर कंगना का वार, कहा- एक दिन में PoK से तालिबान बन गए
बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) की आलोचना करते हुए मुंबई की तुलना अब तालिबान से की है। मंत्री ने अभिनेत्री के लिए कहा था कि उन्हें मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कंगना अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखती हैं, “वह मेरे संवैधानिक अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रहे हैं, एक ही दिन में यह पीओके से तालिबान बन गया।”

कंगना ने इसके साथ एक खबर के लिंक को भी साझा किया जिसके मुताबिक, देशमुख ने कंगना के लिए कहा है कि उन्हें मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है और अभिनेत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

कंगना ने ट्वीट कर कहा, “मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं इसलिए अब मैंने तय किया है कि मैं आने वाले इस सप्ताह 9 सितंबर को मुंबई वापस आऊंगी। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मैं टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।”

शिवसेना के सांसद संजय राउत द्वारा कंगना को मुंबई वापस न लौटने की बात कहे जाने के बाद अभिनेत्री ने मुंबई और पीओके के बीच तुलना करने की यह टिप्पणी दी थीं। दरअसल, कंगना ने ट्वीट कर मुंबई और यहां की पुलिस की निंदा की थी, जिस पर राउत का यह बयान आया था। कंगना फिलहाल लॉकडाउन के चलते अपने होमटाउन मनाली में हैं, जहां वह अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।