newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कनिका कपूर ने लंबे समय से नहीं देखा बच्चों का चेहरा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

कोरोना से उबरने के बाद बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अपने घर लखनऊ में रह रही हैं। कोरोना के चलते उनको अस्पताल में रहना पड़ा, उसके बाद वो लखनऊ में अपने बच्चों से दूर रह रही हैं।

नई दिल्ली। कोरोना से उबरने के बाद बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अपने घर लखनऊ में रह रही हैं। कोरोना के चलते उनको अस्पताल में रहना पड़ा, उसके बाद वो लखनऊ में अपने बच्चों से दूर रह रही हैं। और वह अपने बच्चों को काफी याद कर यही हैं। अब लॉकडाउन के चलते तीनों बच्चों से मिल नहीं पा रही। कनिका ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका ये दर्द साफ नजर आ रहा है।

Kanika Kapoor

कनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने तीनों बच्चों की तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में तीनों बच्चों को देख कनिका बेहद इमोशनल हो गईं। कनिका ने कैप्शन में लिखा, ”मैं तुम लोगों को बहुत मिस कर रही हूं।” साथ ही बच्चों के लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है कि, आप जिस चीज से प्यार करते हैं या आप जिसे प्यार कर रहे हैं, तो आपके पास सब कुछ है, जो आपको चाहिए।”

 

View this post on Instagram

 

I miss you soo much ???

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

आपको बता दें कि कनिका कपूर बहुत कम अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं, लेकिन लॉकडाउन में बच्चों से दूरी उनके इस रूल को तोड़ दी है। बच्चों की तस्वीरों को देख कर वह अपने दिन काट रही हैं, हालांकि कनिका और उनके बच्चे दिन में कई बार वीडियो कॉल से एक दूसरे से कनेक्ट रहते हैं।

Kanika Kapoor Corona
लेकिन बच्चों से बात करने के बाद कनिका को दूरी का गम और सालने लगा है। बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर कनिका कपूर अब सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीर शेयर कर अपनी फीलिंग्स को बताया है।