newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Papa Ban Gaile Markandey Baba: खेसारी लाल का होली स्पेशल गाना मचा रहा सोशल मीडिया पर धमाल, 2 दिन में हुए इतने व्यूज

Papa Ban Gaile Markandey: कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) का होली स्पेशल गाना ‘पापा बन गईले मार्कण्डेय बाबा’ (Papa Ban Gaile Markandey Baba) रिलीज किया गया, जो उनके हर गाने की तरह काफी पसंद किया जा रहा है।

नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) का कोई भी गाना रिलीज होता है तो वो सोशल मीडिया पर छा जाता है। उनके गाने काफी पसंद किए जाते है साथ ही उनका डांस भी दर्शकों को काफी पसंद आता है। होली आने वाली है और ऐसा हो नहीं सकता कि खेसारी लाल होली स्पेशल कोई गाना न बनाएं। कुछ दिन पहले ही उनका होली स्पेशल गाना रिलीज किया गया, जो उनके हर गाने की तरह काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का नाम ‘पापा बन गईले मार्कण्डेय बाबा’ (Papa Ban Gaile Markandey Baba) है।

khesari

‘पापा बन गईले मार्कण्डेय बाबा’ की खास बात ये है कि ये गाना सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। 1 मार्च को ये गाना रिलीज किया गया। सिर्फ 2 दिन के अंदर इसे 14 लाख से भी ज्यादा देखा जा चुका है। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। होली पर इस बार ये गाना धूम मचाने वाला है ये तो तय है।

khesari2

खेसारी की बात करें तो गाने में उनका काफी कूल लुक नजर आ रहा है। होली के इस सॉन्ग में पूरी टीम एंजॉय करती नजर आ रही है। गाने को खेसारी ने ही अपनी आवाज दी है। तो वहीं लिरिक्स कवि प्यारे लाल, श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखे हैं। इसके अलावा संगीत रौशन सिंह ने दिया है और खेसारी के धांसू डांस स्टेप्स को बॉबी जैक्सन ने कोरियोग्राफ किया है।

एक तरफ लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस गाने को क्रिटिसाइज कर रहे हैं। क्योंकि खेसारी के इस गाने में अश्लील और डबल मीनिंग शब्दों की भरमार है। इस गाने में कई लाइनें ऐसी हैं जो काफी अश्लील हैं, जैसे- “उमर भईल खेलावे के बा इनकर नाती पोता, ओह उमर में खोद दिहले जाने केकर खोता।”