newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sanchari Vijay: कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय का सड़क दुर्घटना में निधन, साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर

Sanchari Vijay: कन्नड़ सिनेमा के मशहूर एक्टर संचारी विजय का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। शनिवार को वो एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 38 साल के एक्टर ने मंगलवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली है।

नई दिल्ली। कन्नड़ सिनेमा के मशहूर एक्टर संचारी विजय का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। शनिवार को वो एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 38 साल के एक्टर ने मंगलवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। वहीं संचारी विजय के परिवार वालों ने उनका अंग दान करने का फैसला किया है।

Sanchari Vijay3

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संचारी विजय शनिवार शाम को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस एक्सीडेंट में उनके दिमाग में गंभीर चोट आई थी। ब्रेन सर्जरी के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

परिवार ने की अंग दान की घोषणा

उनके परिवार ने घोषणा की है कि वह उनका अंग दान करेंगे। संचारी विजय के भाई सिद्धेश का कहना है कि उनका ब्रेन स्टेम ने काम करना बंद कर दिया है, इसलिए हमने उनका अंग दान करने का फैसला किया है। विजय हमेशा समाज की सेवा करने में विश्वास रखते हैं, जिसे हम उनके अंगदान कर पूरा कर रहे हैं।

साल 2015 में मिला था नैशनल अवॉर्ड

बता दें कि साल 2015 में आई फिल्म ‘नानू अवनाल्ला अवालू’ से संचारी विजय की किस्मत बदल गई थी। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इस फिल्म के लिए उन्हें नैशनल अवॉर्ड जीता था। इस फिल्म में से वो मश्हूर हो गए थे।

Sanchari Vijay

साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर

संचारी विजय के निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सितारे सोशल मीडिया पर यादकर उन्हें कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता सुदीप ने सोशल मीडिया पर संचारी विजय के लिए शोक व्यक्त किया है।

सुदीप ने लिखा, ‘यह स्वीकार करते हुए बहुत ही निराशा हो रही है कि संचारी विजय ने अंतिम सांस ले ली, इस लॉकडाउन में उनसे दो बार मुलाकात हुई…अगली फिल्म को लेकर उत्साहित थे,बहुत दुख की बात है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना।’