newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कन्नड़ एक्ट्रेस Jayashree Ramaiah ने की आत्महत्या, बेंगलुरु के वृद्ध एवं पुनर्वास केन्द्र में मिला शव

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया (Jayshree Ramaiya) का संदिग्ध निधन हो गया। उनका शव आज बेंगलुरु के वृद्ध एवं पुनर्वास केन्द्र से बरामद हुआ। जहां उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला।

नई दिल्ली। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया (Jayshree Ramaiya) का संदिग्ध निधन हो गया। उनका शव आज बेंगलुरु के वृद्ध एवं पुनर्वास केन्द्र से बरामद हुआ। जहां उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। रविवार की देर रात उन्होंने खुदकुशी कर ली। इस खबर के बाद से कन्नड़ सिनेमा में शोक लहर है। सभी को उनके जाने का यकीन नहीं हो रहा है।

Jayashree Ramaiah

बताया जा रहा है कि रमैया काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था। वो कन्नड़ बिग बॉस के सीजन 3 में नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार से जयश्री अपने फैमली और फ्रैंड्स का फोन रिसीव नहीं कर रही थीं। जिसके बाद उनके आश्रम में संपर्क किया गया। इसके बाद आश्रम अथॉरिटी को पता चला कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस का शव पंखे से लटका मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है।

जयश्री की इस तरह की मौत की खबर के चलते कन्नड़ फिल्म उद्योग को शोक की लहर छा गई है। कई हस्तियां उनकी की इस तरह से मौत पर दुख जता रहे हैं। किसी को भी उनके जाने का यकीन नहीं हो पा रहा है।

एक्ट्रेस काम ना मिलने से काफी परेशान थी। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन की शिकार हो गईं। इससे पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वो डिप्रेशन का शिकार हैं और इसका मुकाबला कर रही हैं।