newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हर शरीर बिकिनी शरीर : कीर्ति कुल्हारी

वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति वर्तमान में अमेजन प्राइम वेब श्रंखला ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के दूसरे सीजन में दिखाई दे रही हैं।

kirti kulhari

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम पर बिकिनी में अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने एक संदेश दिया। उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “वे सभी जो बिकिनी पहनना पसंद करती हैं, उनके पास पहले से ही शरीर है .. हर शरीर बिकिनी शरीर है।”

kirti kulhari
एक उपयोगकर्ता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कीर्ति ने आगे कहा, “जो जैसा है उसे खुद पर नाज होना चाहिए।” शेयर तस्वीर में कीर्ति एक प्रिंटेड बिकिनी को धूप में सुखाती नजर आ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति वर्तमान में अमेजन प्राइम वेब श्रंखला ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के दूसरे सीजन में दिखाई दे रही हैं।