newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Song Naiyo Lagda: “किसी का भाई किसी की जान” से Naiyo Lagda Song, सलमान खान ला रहे हैं वैलेंटाइन गिफ्ट

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Song Naiyo Lagda: दर्शकों ने शाहरुख खान के साथ में सलमान खान की खूब प्रशंसा की थी। इसके अलावा शाहरुख खान से कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट सलमान खान ने ले ली थी अब उनकी फिल्म का नया गाना रिलीज़ होने वाला है जिसके बारे में हम बात करने वाले हैं।

नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म का नया गाना कल यानी 12 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा। सलमान खान इस साल दो फिल्म के साथ सिनेमाघर में दिखने वाले हैं। जिसमें उनकी सबसे अहम फिल्म है “किसी का भाई किसी की जान”| इस फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा। “किसी का भाई किसी की जान” फिल्म का टीज़र शाहरुख खान की फिल्म पठान के साथ रिलीज़ किया गया था। इसके अलावा पठान फिल्म में भी सलमान खान ने भी काम किया था। दर्शकों ने शाहरुख खान के साथ में सलमान खान की खूब प्रशंसा की थी। इसके अलावा शाहरुख खान से कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट सलमान खान ने ले ली थी अब उनकी फिल्म का नया गाना रिलीज़ होने वाला है जिसके बारे में हम बात करने वाले हैं।

सलमान खाने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ये जानकारी दी है कि एक था टाइगर एक्टर की आने वाली फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” का पहना गाना कल रिलीज़ किया जाएगा। सलमान खान ने एक छोटा सा टीज़र इस गाने से जुड़ा सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस गाने का टाइटल है नाइयो लगदा। जिसे 12 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा।

इसमें आपको सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े भी देखने को मिलने वाली हैं। कमाल खान और पलक मुच्छल ने इस गाने को आवाज़ दी है। इसके अलावा गाने को म्यूसिक हिमेश रेशमिया ने दिया है। शब्बीर अहमद ने इस गाने को लिखा है। वैलेंटाइन डे पर सलमान खान दर्शकों के लिए तोहफा लेकर आ रहे हैं। जिसमें सलमान खान रोमांटिक अवतार में दिखने वाले हैं और इस वैलेंटाइन दर्शकों पर प्यार का सुरूर चढ़ाने वाले हैं।

सलमान खान की फिल्म का दर्शक बेशब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जब से सलमान खान ने पठान फिल्म में कैमियो किया है तब से दर्शकों उत्सुकता और भी अधिक बढ़ गई है। सलमान खान ने आज गाने का टीज़र रिलीज़ करते बताया है कि कल इस गाने को रिलीज़ किया जाएगा। गाना आत्मिक लग रहा है इसके अलावा गाने का म्यूसिक भी मेलोडियस है।

सलमान खान अपने लम्बे बालों और चस्मा लगाए हुए दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा गाने के टीज़र से साफ़ तौर से पता चल रहा है कि ये एक बेहतरीन रोमांटिक ट्रैक इस वैलेंटाइन होने वाला है। गाने में पूजा हेगड़े की हल्की सी झलक देखने को मिलती है। दोनों ही कहीं रेगिस्तान के इलाके में हैं जहां सलमान खान बाइक पर बैठकर आते हैं। सलमान खान और पूजा हेगड़े एक दूसरे का हाथ पकड़े जिस तरह से घूम रहे हैं ये तो पक्का है कि कल इस गाने के रिलीज़ के बाद ये दर्शकों के दिलों की धड़कन बनने वाला है। कल “किसी का भाई किसी की जान” फिल्म से “नइयो लगदा” सांग रिलीज़ किया जाएगा देखते हैं कि क्या गाना दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है या नहीं।