newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#AliaBhatt: आलिया के घर आई नन्ही परी, फैंस ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

#AliaBhatt: सूत्रों के मुताबिक आलिया के साथ उनकी मां सोनी राजदान, सास नीतू कपूर और शाहीन भट्ट भी हैं। आलिया के पिता महेश भट्ट ने नाना बनने पर खुशी जताई। उन्होंने मीडिया से कहा कि बेटी के पहले बच्चे के जन्म से उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने इसे नया सूर्योदय और जीवन में चमकती बूंद बताया है।

नई दिल्ली। आलिया भट्ट के फैंस के लिए खुशखबरी है। आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। आलिया ने मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में बेबी को जन्म दिया। इससे पहले आलिया अपने पति रणबीर कपूर के साथ आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे हॉस्पिटल पहुंची थीं। सूत्रों के मुताबिक आलिया के साथ उनकी मां सोनी राजदान, सास नीतू कपूर और शाहीन भट्ट भी हैं। आलिया के पिता महेश भट्ट ने नाना बनने पर खुशी जताई। उन्होंने मीडिया से कहा कि बेटी के पहले बच्चे के जन्म से उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने इसे नया सूर्योदय और जीवन में चमकती बूंद बताया है।

आलिया ने बेटी को दिया जन्म

आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। ये शादी आलिया के घर में हुई थी। शादी से पहले आलिया और रणबीर के बीच करीब 5 साल तक अफेयर चला। आलिया और रणबीर की शादी पहले ही हो जाती, लेकिन रणबीर के पिता और मशहूर एक्टर ऋषि कपूर को कैंसर होने और फिर उनके निधन की वजह से शादी की तारीख आगे के लिए खिसका दी गई थी। आलिया अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में व्यस्त भी थीं। वो हॉलीवुड की फिल्म ‘द हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी काम कर रही हैं।
इससे पहले खबर आई थी कि आलिया भट्ट शायद नवंबर के आखिरी हफ्ते में बच्चे को जन्म देंगी, लेकिन उनकी पहली बच्ची वक्त से पहले आ गई। Newsroom Post की तरफ से आलिया और रणबीर के अलावा दोनों परिवारों को बहुत बधाई। दोनों कपल को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिल रही हैं-

रणबीर कपूर की मां ने अपनी दादी बनने की खुशी जाहिर की उन्होंने पोस्ट के जरिए फैंस को इस बात की दी जानाकारी देते हुए कैप्शन लिखा- ब्लैसिंग्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

वहीं बेबी की नानी यानी आलिया की मां ने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा- हमारा दिल उमड़ रहा है और अभिभूत है… धन्यवाद जीवन

वहीं अनुष्का शर्मा ने भी आलिया और रणबीर को उनके पेरेंट्स बनने पर बधाई दी-

वहीं रणबीर की बहन और बेबी की बुआ रिद्धिमा कपूर ने भी दोनों को शुभकामना दी-

वहीं प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी आलिया रणबीर को बधाई दी-

वहीं के आर के ने भी आलिया को बधाई देते हुए लिखा- 7 महीने के भीतर एक खूबसूरत बेटी के गर्वित माता-पिता बनने के लिए #रणबीर कपूर और #आलिया भट्ट को बधाई-

एक यूजर ने कपल को बधाई देते हुए लिखा- नए माता पिता को बधाई हो-

वहीं दूसरे यूजर ने दोनों कपल को बधाई देते हुए कहा बधाई हो अलूपी आपके लिए बहुत खुश हैं-