newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup: नहीं हुआ अर्जुन-मलाइका का ब्रेकअप, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दिया सबूत!

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के ऐसे कपल्स में शामिल हैं जिनकी तस्वीरें और वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अक्सर ये दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं।  बीते दिन खबर आ रही थी कि अब ये कपल …

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के ऐसे कपल्स में शामिल हैं जिनकी तस्वीरें और वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अक्सर ये दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं।  बीते दिन खबर आ रही थी कि अब ये कपल अलग हो गया है। इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग भी कर लिए हैं लेकिन अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी लेडी लव से साथ एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के ब्रेकअप की खबरें गलत थी।

जिस तरह से पूरे दिन अर्जुन कपूर और मलाइका की ब्रेकअप की खबरों तूल पकड़े रहा था, उसे लेकर एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही एक्टर्स साथ में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, “अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सभी सुरक्षित रहिए, ब्लेस्ड रहिए। लोगों की सेहत के लिए दुआ करिए। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।” बता दें कि ट्विटर पर कल से ही अर्जून कपूर और मलाइका ट्रेंड भी कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

क्यों उठी थी ब्रेकअप की खबरें

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक सूत्रों ने ये बताया था कि, “पिछले छह दिनों से मलाइका घर से बाहर नहीं निकली हैं। वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गई हैं। कहा जा रहा है कि मलाइका बहुत दुखी हैं और दुनिया से वह कुछ समय के लिए दूर रहना चाहती हैं। वहीं, अर्जुन कपूर भी पिछले कुछ दिनों से मलाइका से मिलने नहीं गए हैं। कुछ तीन दिन पहले ही अर्जुन कपूर अपनी बहन रिया कपूर के घर गए थे, जहां डिनर रखा गया था। मलाइका के घर के पास ही रिया रहती हैं, उसके बावजूद भी अर्जुन अपनी लेडी लव से मिलने नहीं गए। मलाइका भी इस तरह के फैमिली डिनर्स अर्जुन संग ज्वॉइन करती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।”

mlayka arora

पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है कि अर्जुन कपूर मलाइका के आस-पास हों और उनसे मिलकर ना गए हों। वो हमेशा से ही अपनी लेडीलव से मिलकर ही घर के लिए निकलते थे लेकिन उस दिन ऐसा ना होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को लेकर खबरें गर्म हो रही थी। दोनों को लेकर कहा जा रहा है कि इनके रिश्ते में खटास आ गई है। खैर अब एक्टर अर्जुन कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है उससे साफ है कि दोनों अब भी साथ हैं।