newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Navya Naveli Nanda: प्यार में हैं नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी, सोशल मीडिया पोस्ट दे रहा बड़ा इशारा

Navya Naveli Nanda: नव्या नवेली और सिद्धांत चतुर्वेदी की नई पोस्ट इशारा कर रही है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों गुपचुप तरीके से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं फैंस भी कमेंट सेक्शन में ये सवाल कर रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अपनी सोशल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो हमेशा अपने खुले विचार सबके सामने बेधड़क रखती हैं। अब चर्चा हैं कि नव्या नवेली रिलेशनशिप हैं। कहा जा रहा है कि नव्या ‘गली बॉय’ एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी  के साथ रिलेशनशिप में हैं। बीते साल नव्या ने एक पोस्ट के जरिए सबके सामने ऐलान किया था कि वो प्यार में हैं। हालांकि नाम किसी का भी सामने नहीं आया था। अब दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)


प्यार में हैं नव्या नवेली और सिद्धांत चतुर्वेदी

नव्या नवेली और सिद्धांत चतुर्वेदी की नई पोस्ट इशारा कर रही है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों गुपचुप तरीके से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं फैंस भी कमेंट सेक्शन में ये सवाल कर रहे हैं। दरअसल नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज पोस्ट की हैं। जिसमें एक फोटो में वो बालकनी में बैठी हैं। जबकि दूसरी फोटो में वो अपनी पायल दिखा रही हैं। फोटोज को पोस्ट करते हुए नव्या ने लिखा- फोटोग्राफी बॉय मून। वहीं सिंद्धात ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो नदी में गोते लगाते दिख रहे हैं..साइकिल चला रहे हैं…। उन्होंने कैप्शन में लिखा- “अपना मन और मून दोनो क्लियर!”


फैंस कर रहे कमेंट्स

फैंस ने दोनों की फोटोज में एक चीज कॉमन देख ली। वो है ऋषिकेश का ब्रिज।फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों स्टार्स एक साथ है और ऋषिकेश में छुट्टियां बिता रहे हैं। फैंस कमेंट कर पूछ भी रहे हैं। एक फैन ने लिखा- हमें पता है कि आप लोग डेटिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हां..ये दोनों प्यार में हैं। फैंस को कयास लगा रहे हैं लेकिन अभी तक सिद्धांत और नव्या की तरफ से कोई बात सामने नहीं आई है।  फिलहाल दोनों ने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं बोला है।