newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Neetu Kapoor: 63 साल की हुईं नीतू कपूर, कपूर परिवार ने थ्रो की बर्थडे पार्टी

Happy Birthday Neetu Kapoor: अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आज 63वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है। न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनके परिवार और इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

नई दिल्ली। अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आज 63वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है। न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनके परिवार और इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। बुधवार रात को कपूर परिवार ने उनके लिए शानदार पार्टी थ्रो की है। जिसमें आलिया, रणबीर करीना और करिश्मा समेत शामिल हुए। नीतू कपूर के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

पार्टी में दिग्गज बॉलीवुड स्टार रणधीर कपूर भी नजर आए। पार्टी में कपूर परिवार और दोस्तों ने इकट्ठा होकर एक तस्वीर भी खिंचवाई हैं। रिद्धिमा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘परिवार’।

वहीं, दूसरी तस्वीर में आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अनीसा मल्होत्रा ​​जैन और समायरा मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को रिद्धिमा ने कैप्शन दिया “माई फेव गर्ल्स,”।

neetu kapoor

नीतू कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ है। जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म रिलीज के लिए भी तैयार है। नीतू के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाले हैं।

नीतू ने अपने पति और दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ के लिए शूटिंग की थी। ये फिल्म राज मेहता द्वारा निर्देशित है।