newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranbir-Alia Wedding: नीतू कपूर की मेहंदी देख भर आएंगी आपकी आंखें, डिजाइन में छिपा है किसी अपने नाम

Ranbir-Alia Wedding: फैंस काफी एक्साइटेड हैं रणबीर और आलिया को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए। बता दें कि कल आलिया के हाथों में रणबीर कपूर के नाम की मेहंदी लगी थी। मेहंदी के फंक्शन में पूरे कपूर परिवार और भट्ट परिवार ने शिरकत की थी। इसी बीच अब नीतू कपूर ने अपनी मेहंदी शेयर की है जिसमें एक खास नाम छिपा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। शादी की सभी रस्में लगभग पूरी हो चुकी हैं। हल्दी और मेहंदी सभी रस्में हो चुकी हैं। आज शाम को रणबीर घोड़ी पर चढ़कर बारात लेकर आलिया को लेने जाएंगे। फैंस काफी एक्साइटेड हैं रणबीर और आलिया को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए। बता दें कि कल आलिया के हाथों में रणबीर कपूर के नाम की मेहंदी लगी थी। मेहंदी के फंक्शन में पूरे कपूर परिवार और भट्ट परिवार ने शिरकत की थी। इसी बीच अब नीतू कपूर ने अपनी मेहंदी की पिक शेयर की है जिसमें एक खास नाम छिपा है।


नीतू कपूर की मेहंदी है खास

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की पिक शेयर की है जो वाकई बेहद खास है। मेहंदी खास इसलिए है क्योंकि मेहंदी पर दिवंगत ऋषि कपूर का नाम लिखा है। भले ही ऋषि कपूर आज हमारे बीच नहीं है लेकिन वो आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। नीतू कपूर ऋषि कपूर के जाने के बाद भी उन पर जान छिड़कती हैं। उनकी ज्यादातर बातों में ऋषि कपूर का जिक्र होता है। नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर की शादी से बेहद खुश हैं। वो सारे फंक्शन खुशी-खुशी कर रही हैं.. मेहंदी की फोटो से साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं वो इस मौके पर उन्हें दिल से याद कर रही हैं।

करीबी दोस्तों का आना हुआ शुरू

वहीं शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कपूर और भट्ट परिवार के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को आना शुरू हो चुका है। आज शाम को शादी है। आलिया की सबसे क्लोज फ्रेंड अनुष्का रंजन भी उनके घर पहुंच चुकी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना लुक शेयर किया है। रणबीर और आलिया दोनों के ही घरों में इस वक्त रौनक है। दोनों स्टार्स के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।