newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nora Fatehi: ‘डांस मेरी रानी’ फेम नोरा फतेही का इंस्टा अकांउट हुआ डिलीट? फैंस हुए परेशान

Nora Fatehi:नोरा फतेही वर्तमान में ऐसा नाम है, जिससे सभी अवगत हैं। तभी तो उनके मात्र इंस्टाग्राम के अकांउट पर 38 लाख के करीब फॉलोवर्स हैं। अपने फैंस को खुश रखने के लिए नोरा भी सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं।

नई दिल्ली। बात सोशल मीडिया के दुनिया की हो या फिर ग्लैमर की दुनिया की, नोरा फतेही आज के समय में एक ऐसा नाम है, जिससे सभी वाकिफ हैं। तभी तो उनके मात्र इंस्टाग्राम के अकांउट पर 38 लाख के करीब फॉलोवर्स हैं। अपने फैंस को खुश रखने के लिए नोरा भी सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं, नए-नए फोटोज, वीडियोज के जरिए नोरा इस प्लेटफॉर्म पर खूब कहर ढाती हैं। फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन अब इस खूबसूरत एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही  के फैन्स के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि उनका इंस्टा अकाउंट डिलीट हो गया है।

nora..

क्या नोरा का इंस्टा अकाउंट डिलीट हो गया है?

दरअसल, बीते दिन नोरा ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कीं थीं। उन तस्वीरों में वो दो शेरों के साथ दिख रहीं थीं। हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिखने वाली नोरा इन फोटोज में भी कतई जहर लग रही थीं,  कमेंट सेक्शन में फैन्स भी उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद ऐसा हुआ कि नोरा का अकाउंट दिखना ही बंद हो गया। चिंता की बात यह है  कि उनका अकाउंट अब नहीं दिख रहा है। अब फतेही के इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है या फिर उन्हें इंस्टाग्राम की ओर से ही ब्लॉक कर दिया गया है, इस बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर कहना अभी मुश्किल है।