newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nora Fatehi The Doppelgänger Effect: नोरा फतेही की हमशक्ल ने किया उनसे भी अच्छा डांस, एक्ट्रेस की डुप्लिकेट को देख आप भी जाएंगे चौंक

Nora Fatehi The Doppelgänger Effect: कहते हैं कि दुनिया में एक शक्ल के कुल सात लोग होते हैं। अब आम इंसानों का हमशक्ल ढूंढ पाना तो मुश्किल है लेकिन कई ऐसे सेलिब्रिटीज है जिनके जैसी हूबहू शक्ल के लोगों ने भरपूर मीडिया लाइमलाइट लूटी है। अब ऐसा ही कुछ नोरा फतेही के साथ भी हुआ है जो इनदोनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

नई दिल्ली। AI-जेनरेटेड हूबहू मिली-जुलती चीज़ें तो आजकल बहुत ज्यादा देखने को मिल रही हैं। इंसानों का क्लोन भी टेक्नोलॉजी के माध्यम से जेनरेट किया जा सकता है लेकिन अगर किसी इंसान से हूबहू मिलता-जुलता कोई दूसरा इंसान ही  दिख जाए तो देखने वाले हैरान रह जाते हैं। कहते हैं कि दुनिया में एक शक्ल के कुल सात लोग होते हैं। अब आम इंसानों का हमशक्ल ढूंढ पाना तो मुश्किल है लेकिन कई ऐसे सेलिब्रिटीज है जिनके जैसी हूबहू शक्ल के लोगों ने भरपूर मीडिया लाइमलाइट लूटी है। अब ऐसा ही कुछ नोरा फतेही के साथ भी हुआ है जो इनदोनों चर्चा का विषय बना हुआ है। तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

दरअसल, इन दिनों नोरा फ़तेही की हमशक्ल एक डांसर सोशल मीडिया पर पर खूब पॉपुलर हो रही हैं। नोरा की तरह डांस करती हुईं ये मोहतरमा एक इंटरनेशनल बेली डांसर हैं, जिसका नाम Irina Shevchenko है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं ये न सिर्फ नोरा की तरह डांस करती हैं बल्कि हूबहू नोरा फ़तेही की तरह दिखती भी हैं। जब से Irina Shevchenko की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, इसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है। हर कोई Irina Shevchenko को नोरा फ़तेही समझ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Irina Shevchenko (@daliya_bellydance)


नोरा की हमशक्ल Irina के इस वीडियो पर लोग भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ”नोरा प्रो लाइट” एक अन्य ने लिखा- ”नोरा की हमशक्ल” एक दूसरे यूजर ने Irina के डांस को नोरा से कंपेयर करते हुए बेहतर बताया है। इस तरह के कई कमेंट लोगों ने इस वीडियो पर किये हैं। खैर एक बार को नोरा भी Irina को देखकर चौंक जाएंगी जैसे फ़िलहाल नेटिजन्स चौंक गए हैं।