newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

OTT Rudra Review: फीकी पड़ीं ईशा देओल, जानिए कैसा रहा अजय देवगन का ओटीटी डेब्यू?

OTT Rudra Review: रुद्र में अजय देवगन एक अलग रोल में दिखाई दिये, इस बार पूरे शो की जिम्मेदारी उनके कंधों पर नजर आई। मुख्य किरदार निभाने वाले अजय देवगन की इस फिल्म की कहानी क्या है आइये जानते हैं…

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की जिस सीरीज का उनके फैन्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वो अब खत्म हो गया है। अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर बेस्ड सीरीज रुद्र (Rudra)  से अजय देवगन अपना ओटीटी डेब्यू करने में सफल रहे। हालांकि, अजय देवगन पहले भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नजर आ चुके हैं। उनकी फिल्म ’भुज’ ओटीटी पर पहले ही एंट्री ले चुकी है, लेकिन इस बार वो अलग नजर आए, न केवल कहानी बल्कि उनकी भूमिका और अंदाज भी अलग है। दूसरी बात इस बार वो फिल्म नहीं ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ नाम की सीरीज लेकर आए हैं। रुद्र में अजय देवगन एक अलग रोल में दिखाई दिये, इस बार पूरे शो की जिम्मेदारी उनके कंधों पर नजर आई। मुख्य किरदार निभाने वाले अजय देवगन की इस फिल्म की कहानी क्या है आइये जानते हैं…

‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ (Rudra: The Edge of Darkness) एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें एक मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करते दिखाया गया है। इस सीरीज में अजय देवगन एक स्पेशल ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। वर्दी वाले किरदार निभाने में माहिर अजय देवगन की इस सीरीज में सिंघम से अलग भूमिका है। स्पेशल ऑफिसर ‘डीसीपी रुद्र वीर सिंह’ के रोल में अजय देवगन एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते नजर आते हैं। रुद्रवीर सिंह जुर्म करने वालों को उनकी सही जगह पहुंचाने के हर संभव प्रयास करते नजर आते हैं, फिर चाहे रुद्र को कानून के नियमों का उल्लंघन ही क्यों करना पड़े। उनके काम करने के तरीकों और जज्बे से कई बार उन्हें, उनके डिपार्टमेंट और परिवार को कई प्रकार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस सीरीज में ईशा देओल उनकी वाइफ के रोल में नजर आईं हैं, जिसमें उनके पति रुद्र के साथ रिश्ते ठीक नहीं है। इसके अलावा एक्ट्रेस राशि खन्ना रुद्र की खास दोस्त की भूमिका में नजर आईं हैं। सीरीज में अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, मिलिंद गुनाजी और आशीष विद्यार्थी भी मुख्य किरदार में नजर आए हैं। सभी ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। यही वजह है कि सीरीज जानदार नजर आ रही है। हालांकि राशि खन्ना और ईशा देओल का रोल थोड़ा हल्का लगा। मुंबई पर आधारित इस सीरीज ने मुंबई को काफी अच्छे से कवर किया है। इसमें इंटेंस म्यूजिक, डार्क बैकग्रांउड और सस्पेंस दिखाया गया है, जो जबरदस्त है। इस सीरीज की सिनेमेटोग्राफी और विजुअल भी काफी असरदार रहा है।