newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने राघव चढ्ढा को कहा चश्मिश!, तो यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की हैं जिसमें उन्होंने अपनी एक फोटो साझा की हैं। अब उस फोटो में ऐसा क्या खास हैं जो वो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने एक फोटो पोस्ट की हैं जिसमें वह मिरर सेल्फी भी दिख रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में चश्मिश लिखा हैं।

नई दिल्ली। इन दिनों परिणीति चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस और आप सासंद राघव चढ्ढा के बीच इन दिनों रिलेशनशिप की खबरें काफी उछाल मार रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ बाहर स्पॉट किया गया हैं जिसके बाद से दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें आने लगी हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से इन मामले को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई लेकिन आप सासंद संजीव अरोड़ा और परिणीति के दोस्त हार्डी संधू की तरफ से इस बात को लेकर खुलासा कर दिया गया हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर  रहे हैं। अब परिणीति का एक पोस्ट जो कि काफी चर्चा में बना हुआ हैं।

परिणीति चोपड़ा ने फोटो की साझा

दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की हैं जिसमें उन्होंने अपनी एक फोटो साझा की हैं। अब उस फोटो में ऐसा क्या खास हैं जो वो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने एक फोटो पोस्ट की हैं जिसमें वह मिरर सेल्फी भी दिख रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में चश्मिश लिखा हैं। अब इनकी इस फोटो के बाद हर कोई कह रहा हैं कि यह कैप्शन राघव चढ्ढा के लिए हैं।

यूजर्स ने दिए कमेंट

अभिनेत्री के इस पोस्ट के बाद से हर कोई उन पर सवाल कर रहा हैं। एक यूजर ने लिखा कि हो सकता है यह नाम मिस्टर चड्डा ने दिया हो…वहीं दूसरे ने लिखा कि राघव चड्ढा किधर है मैम..वहीं तीसरे यूजर ने लिखा परिणीति से सिद्ध राजनीति जिस को पता चला वो लाइक करे..वहीं चौथे यूजर ने लिखा परिणीति से सीधा राजनीति जिस को पता चला वो लाइक करे.. वहीं एक ने लिखा ”आप” कुछ ज्यादा ही अलग रहे हो…”एमपी” जा रहे हो क्या..