newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priya Prakash Varrier: प्रिया प्रकाश ने कुछ ही सेकेंड में दिखाए 6 अलग-अलग लुक्स, वायरल हो रहा Video

Priya Prakash Varrier: साल 2019 में प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) उस समय सुर्खियों में नजर आई थीं जब उनकी फिल्म ‘ओरू अदार लव’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था।

नई दिल्ली। इन दिनों विंक गर्ल यानी प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) रूस में छुट्टियां इंजोय कर रही है। समय-समय पर प्रिया वहां से नए-नए अंदाज वाला वीडियो फैन्स के बीच शेयर कर रही हैं। इस बीच एक बार फिर प्रिया प्रकाश वारियर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके एक नहीं बल्कि कई लुक नजर आ रहे हैं।

यहां देखें पूरा वीडियो…

बता दे, एक्ट्रेस ने जो वीडियो बनाकर शेयर किया है वो इस समय ट्रेंड में है। प्रिया प्रकाश से पहले कई अभिनेत्रियों ने इस पर वीडियो बनाया है। प्रिया प्रकाश वारियर का ये नया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अब तक 87 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है: ‘चुम्मा.’ प्रिया प्रकाश वारियर के इस वीडियो पर अब न सिर्फ फैन्स बल्कि सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

ऐसे मशहूर हुईं प्रिया प्रकाश वारियर

साल 2019 में प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) उस समय सुर्खियों में नजर आई थीं जब उनकी फिल्म ‘ओरू अदार लव’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर में प्रिया प्रकाश ने आंख से जो इशारे किए उसने लोगों का दिल जीत लिया। यही कारण था कि वो 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती भी बन गई थीं। प्रिया प्रकाश 21 साल की हैं जो कि वारियर केरल के त्रिसूर की रहने वाली हैं। उनके पिता सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट काम करते हैं।