newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को है परी-राघव की शादी का बेसब्री से इंतजार, पोस्ट साझा कर जताई इच्छा

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा कल अपनी छोटी बहन की सगाई में पहुंची थी। इस दौरान सबकी नजर पीसी पर टिकी रही। प्रियंका इस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थी। प्रियंका ने अपनी बहन परिणीति और राघव की खूबसूरत फोटो साझा की। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा तीशा और राघव को बधाई… शादी का इंतजार नहीं कर सकती! आप दोनों और परिवारों के लिए बहुत खुश हूं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड क्वीन परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की सगाई कल यानी 13 मई को कपूरथला हाउस में हुई। दोनों की सगाई सिख रीति-रिवाजों से हुई है। कल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी सगाई की फोटो अपने सोशल मीडिया पर साझा की। दोनों की तस्वीरें कल से सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। परिणीति- और राघव साथ में काफी खूबसूरत दिख रहे थे। दोनों को साथ में देख हर कोई इनसे अपनी नजरे नहीं हटा पा रहा था। सगाई के बाद कपल ने मीडिया के सामने आकर पोज भी दिया। अब इसी बीच परिणीति की बहन बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका ने परिणीति चोपड़ा को सगाई की शुभकामनाएं देते हुए तस्वीर साझा की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका ने बहन को दी शुभकामनाएं

प्रियंका चोपड़ा कल अपनी छोटी बहन की सगाई में पहुंची थी। इस दौरान सबकी नजर पीसी पर टिकी रही। प्रियंका इस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थी। प्रियंका ने अपनी बहन परिणीति और राघव की खूबसूरत फोटो साझा की। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा तीशा और राघव को बधाई… शादी का इंतजार नहीं कर सकती! आप दोनों और परिवारों के लिए बहुत खुश हूं, परिवार के साथ मिलना बहुत मजेदार है! अब पीसी के इस पोस्ट को सब काफी पसंद कर रहे है।

प्रियंका का आउटफिट

प्रियंका के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने नियॉन कलर की फ्रील वाली साड़ी पहनी है। इस साड़ी के साथ प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थी। प्रियंका ने अपने बालों को कर्ल रखा था। पीसी के इस लुक की हर जगह वाह-वाही हो रही है। इसके अलावा देसी गर्ल के इस पोस्ट पर फैंस भर-भर के प्यार लुटा रहे है। एक यूजर ने लिखा कि परिणीति का दूसरा नाम भी है तीशा। वहीं एक यूजर ने पूछा कि निक कहां है?