newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Project K Story: राम के बाद भगवान विष्णु बनेंगे एक्टर प्रभास!, इस फिल्म में करेंगे बुराइयों का नाश

Project K Story: फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन जैसे स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म रिलीज कब होगी, इस बात पर संशय बना हुआ है। राम के अवतार में तो प्रभास लोगों का दिल नहीं जीत पाए लेकिन अब देखना होगा कि विष्णु के अवतार में फैंस उन्हें कितना पसंद करते हैं।

नई दिल्ली। 16 जून को बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष” रिलीज हुई थी। फिल्म का विरोध पूरे देश भर में हुआ था। फिल्म के डायलॉग दर्शकों को पसंद नहीं आए थे। फिल्म को बैन करने की मांग हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में डाली जा चुकी है और कोर्ट भी मामले पर सख्त टिप्पणी कर चुका है। कोर्ट का कहना है कि किसी भी धर्म के साथ किसी को भी छेड़छाड़ करने का हक  नहीं है।इस फिल्म में प्रभास ने राम का किरदार निभाया था लेकिन अब वो अपकमिंग फिल्म में भगवान विष्णु का किरदार निभाने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

prabhas

निभा सकते हैं भगवान विष्णु की भूमिका

खबरें आ रही है कि फिल्म प्रोजेक्ट के में एक्टर भगवान विष्णु का किरदार निभाने वाले हैं।  दरअसल कहानी को लेकर कुछ हिंट मिले हैं। प्रोजेक्ट के की कहानी में वर्तमान और  हिंदू पौराणिक कथाओं का मिलन देखने को मिलेगा। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत की तरह देख सकते हैं। हमारे हिंदू पौराणिक कथाओं में इस बात का जिक्र है कि भगवान विष्णु ने तब-तब धरती पर जन्म लिया है, जब-जब बुराई ने अपना कद बढ़ा किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)


इस फिल्म में बुराई का अंत करने के लिए प्रभास भगवान विष्णु बन अवतार लेंगे। फर्क सिर्फ इतना होगा कि लुक और तरीका दोनों आधुनिक होगा। इससे जुड़ा एक फोटो और छोटा सा क्लिप भी जारी किया गया है, जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रभास विष्णु के अवतार में ही दिखने वाले हैं।

project k

मल्टीस्टारर फिल्म है प्रोजेक्ट के

फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन जैसे स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म रिलीज कब होगी, इस बात पर संशय बना हुआ है। राम के अवतार में तो प्रभास लोगों का दिल नहीं जीत पाए लेकिन अब देखना होगा कि विष्णु के अवतार में फैंस उन्हें कितना पसंद करते हैं।