newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Randhir Kapoor पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कोकिलाबेन अस्पताल में हुए भर्ती

बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद बीती रात उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद बीती रात उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी हालात स्थिर है। इससे पहले भी कई सितारें कोरोना की चपेट में आ गई हैं। जिनमें से अधिकतर रिकवर हो गए लेकिन तमाम ऐसे भी हैं जिन्होंने कोविड के चलते जान गंवा दी।

randhir kapoor

बता दें कि बॉलीवुड में शोमैन नाम से मशहूर राज कपूर साहब (Raj Kapoor) की पांच संतानों में से तीन का निधन बीते एक से डेढ़ साल के बीच हो चुका है। तीनों भाइयों में से अब सिर्फ रणधीर ही इकलौते बचे हैं। जो अब कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

kapoor brothers

ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को लंबे वक्त तक कैंसर से लड़ने के बाद हो गया था वहीं फरवरी 2021 में हार्ट अटैक के चलते राजीव कपूर भी इस दुनिया से विदा हो गए।

रणधीर कपूर ने फिल्म जगत में काफी काम किया है। उन्होंने बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर काम किया है। बात करें उनकी फिल्मों की तो श्री 420 (1955), दो उस्ताद (1959), कल आज और कल (1971), रामपुर का लक्ष्मण (1972), जीत (1972) और जवानी दीवानी (1972) जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया है।