newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranvir Singh: खतरे में हैं रणवीर सिंह की जान, फैंस से गुजारिश कर कहा- बटन दबाएं..मेरी जान बचाएं..

Ranvir Singh: अब एक बार फिर रणवीर फैंस को अपना नया अवतार दिखाने के लिए तैयार हैं। एक्टर जल्द ही Man Vs Wild में नजर आने वाले हैं। इसका एक ऑफिशियल टीजर सामने आया है जिसमें रणवीर अपने फैंस से अपनी जान बचाने की गुजारिश करते दिख रहे हैं

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एनर्जी लेवल कितना हाई है ये बात किसी को भी बताने की जरूरत नहीं है।फिल्म हो या अवॉर्ड फंक्शन..हर जगह एक्टर अलग ही अंदाज में नजर आते हैं। अब एक बार फिर रणवीर फैंस को अपना नया अवतार दिखाने के लिए तैयार हैं। एक्टर जल्द ही Man Vs Wild में नजर आने वाले हैं। इसका एक ऑफिशियल टीजर सामने आया है जिसमें रणवीर अपने फैंस से अपनी जान बचाने की गुजारिश करते दिख रहे हैं। बता दें कि रणवीर सिंह से पहले Bear Grylls के इस शो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार तक नजर आ चुके हैं। अब शो में रणवीर सिंह दिखने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर छा गया रणवीर का नया शो

नेटफ्लिक्स ने Ranveer Vs Wild With Bear Grylls का एक टीजर रिलीज किया है जिसमें रणवीर सिंह Bear Grylls के साथ दिख रहे हैं। टीजर की शुरुआत में एक्टर करते हैं-बटन दबाइए..मेरी जान बचाइए… ट्रेलर में आप देखेंगे कि रणवीर पूरी कोशिश कर रहे हैं  Bear Grylls के साथ कदम मिलाने की..लेकिन वो पीछे होते जा रहे हैं।  एक्टर कहते हैं…अरे ये पगला तो निकल गया…अब हम कैसे जाएंगे। टीजर काफी मजेदार है। रणवीर को देखकर शो को देखने में और भी ज्यादा मजा आने वाला है। एक सीन में रणवीर भालू को देखकर बेहोश हो जाते हैं।

इंस्टा पर एक्टर ने शेयर किया टीजर

रणवीर ने भी शो के टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है । टीजर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- जंगल में मंगल…रणवीर वीएस वाइल्ड थ्रिलर से भरपूर शो को आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। फैंस को भी टीजर काफी पसंद आया है। फैंस पोस्ट पर एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कह रहे है कि उनसे अब इंतजार नहीं हो पा रहा है। बता दें कि इस शो में रणवीर सिंह से पहले पीएम मोदी, अजय देवगन,अक्षय कुमार और विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं।