newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

26 जनवरी 2020: देशभक्ति के वो गानें जिन्हें सुनकर गर्व महसूस करेंगे आप

आज पूरे देशभर में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन के आते ही एक गर्व का एहसास होता है। देशभक्ति की भावना लेकर आने वाले यह दिन धूमधाम से मनाया जा रहा है और विशेष बात यह है कि इस मौके पर हर कोई देशभक्ति के गीत बजाता, गाता और गुनगुनाता है।

नई दिल्ली। आज पूरे देशभर में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन के आते ही एक गर्व का एहसास होता है। देशभक्ति की भावना लेकर आने वाले यह दिन धूमधाम से मनाया जा रहा है और विशेष बात यह है कि इस मौके पर हर कोई देशभक्ति के गीत बजाता, गाता और गुनगुनाता है। हम आपको ऐसे ही देशभक्ति के कुछ गाने बता रहे हैं, जिन्हें सुनकर आप भी देशभक्ति में डूब जाएंगे।

ऐ मेरे वतन के लोगों

https://www.youtube.com/watch?v=DSJ1MMGi_IQ

एक ऐसा गीत जो आज भी हर भारतीय को गुदगुदा सकता है। लता मंगेशकर की आवाज में भावनात्मक ट्रैक अमर हो गया और 1962 के चीन-भारतीय युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को सम्मानित करने के लिए गाया गया था।

ऐ वतन (राजी)

शंकर एहसान लॉय के इस गीत के बोल गुलजार ने लिखे गए हैं। आलिया भट्ट और विक्की कौशल का यह गाना राष्ट्र के लिए गर्व की भावना पैदा करने के लिए तैयार है।

संदेशे आते हैं (बॉर्डर)

https://www.youtube.com/watch?v=NXZr9exURTg

जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर का यह ट्रैक जवानों के प्यार और रिश्तों के जुड़ाव की सुंदर भावना को बताता है जो सीमा पर देश की सेवा के लिए जुटे हुए हैं।

जय हो (स्लमडॉग मिलियनेयर)

साल 2009 में एआर रहमान को ऑस्कर में दिलाने वाला यह गीत भारतीयों का पसंदीदा रहा है और अभी भी दिलों में बसता है।

कंधों से मिलते हैं कंधे (लक्ष्य)

रितिक रोशन की फिल्म लक्ष्य का यह ट्रैक 26 जनवरी को हर भारतीय गाकर सैनिकों के समर्पण को नमन कर सकता हैं। यह गाना हर भारतीय की एकजुटता और जवानों के जोश को दिखाता है।

तेरी मिट्टी (केसरी)

अक्षय कुमार की 2019 की फिल्म केसरी के इस गाने में दिल को छूने वाली धुन देशभक्ति का जज्बा पैदा करेगी। इस गाने को बी प्राक ने तैयार किया है और बोल मनोज मुंतशिर के हैं।

मेरा रंग दे बसंती चोला (द लीजेंड ऑफ भगत सिंह)

हमारे देशों के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सम्मान करते हुए यह गाना सोनू निगम ने गया है। इस गाने को सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे।

ऐसा देश है मेरा (वीरजारा)

लता मंगेशकर, उदित नारायण, गुरदास मान और प्रीता मजूमदार द्वारा गाया गया गीत भारत की कृषि सम्पन्ना को बताता है। शाहरुख खान और प्रिटी जिंटा स्टारर यह गाना खूब जोश से भर देगा