newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rhea Chakraborty Birthday: 29 साल की हुईं रिया चक्रवर्ती, वीडियो जॉकी से बनीं एक्ट्रेस, जानें अनसुने किस्से

Rhea Chakraborty Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) आज अपना 29वां बर्थडे मना रही हैं। वो फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सबसे ज्यादा वो सुर्खियों में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आईं थी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) आज अपना 29वां बर्थडे मना रही हैं। वो फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सबसे ज्यादा वो सुर्खियों में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आईं थी। इसके पहले वो महेश भट्ट को लेकर भी चर्चा में आईं थी। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी शो में बतौर होस्ट काम किया था।

रिया ने साल 2013 में आई फिल्म मेरे डेड की मारुति से बॉलीवुड में एंट्री की थी। हालांकि फिल्म फ्लॉप हो गई, इसके बाद उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म जलेबी में काम किया। ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसी के चलते उन्हें कभी भी एक कामयाब एक्ट्रेस का दर्जा हासिल नहीं हो सका। रिया का फिल्मी करियर भले ही नाकाम रहा हो हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा से ही चर्चा में रही है।

rhea chakraborty

एमटीवी में बतौर वीडियो जॉकी किया काम

रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई 1992 में बेंगलुरु में हुआ था। वो बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रिया के पिता इंडियन आर्मी ऑफिसर हैं जिसके चलते उन्होंने अंबाला केंट की आर्मी स्कूल में पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद रिया ने साल 2009 में एमटीवी इंडिया के टीवीएस स्कूटी टीन डीवा शो में हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया था। यहां खिताब जीतने के बाद रिया ने एमटीवी दिल्ली में वीजे (वीडियो जॉकी) के लिए ऑडीशन दिया था जहां उन्हें सेलेक्ट कर लिया गया। होस्टिंग के टैलेंट को देखते हुए रिया को पेप्सी एमटीवी वास्सप, टिक-टैक कॉलेज बीट और एमटीवी गोन इन 60 सेकंड जैसे शोज होस्ट करने का मौका मिला।

तेलुगू फिल्मों से की एक्टिंग करियर की शुरुआत

रिया ने साल 2012 में तेलुगू फिल्म टूनेगा-टूनेगा से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्म मेरे डेड की मारुति मिली थी।इस फिल्म में रिया साकिब सलीम के साथ दिखी थीं, हालांकि उन्हें फेम हासिल नहीं हो सका। इसके बाद एक्ट्रेस 2014 की फिल्म सोनाली केबल में सोनाली के रोल में अली फजल के साथ दिखीं। फिल्म के गाने जबरदस्त हिट हुए थे जिससे रिया को देश भर में पहचान मिलने लगी। फेम हासिल होने के बाद रिया यशराज फिल्म्स की बैंक चोर, हाफ गर्लफ्रेंड और दोबाराः सी योर एविल में नजर आई हैं।

rhea

साल 2018 में उड़ी थी महेश भट्ट से अफेयर की खबरें

रिया चक्रवर्ती ने साल 2018 में महेश भट्ट के साथ फिल्म जलेबी में काम किया था। फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान कई बार महेश और रिया को काफी करीब देखा गया था। इस दौरान दोनों के अफेयर की चर्चा हुई थी। जिसके चलते दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। खबरें आने लगीं कि लंबा उम्र का फासला होने के बावजूद दोनों रिलेशन में हैं। ऐसी खबरों के बाद रिया विवादों से घिरने लगी थीं।

साल 2013 में हुई थी सुशांत की एंट्री

रिया और सुशांत की पहली मुलाकात साल 2013 में हुई थी। दोनों यशराज फिल्म्स की शूटिंग करते हुए मिले थे। रिया उस समय बैंक चोर में काम कर रही थीं और सुशांत शुद्ध देसी रोमांस में बिजी थे। दोनों की ही फिल्मों के सेट आसपास थे जिससे दोनों की दोस्ती हो गई। साल 2019 में रिया और सुशांत की वेकेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें दोनों की लोकेशन इस बात की गवाह थी कि दोनों साथ हैं, हालांकि कपल ने कभी खुद इस बात को पब्लिक नहीं किया।

rhea sushant

इसी साल दिसम्बर में रिया और सुशांत लिव-इन रिलेशन में रहने लगे जिसके ठीक 6 महीने बाद एक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के ठीक 6 दिन पहले ही उनका रिया से झगड़ा हुआ था और वो घर छोड़कर चली गई थीं। सुशांत की मौत की जांच के दौरान रिया ने अपने वकील सतीश मानशिंदे के जरिए दावा किया था कि सुशांत अपने परिवार के साथ रहना चाहते थे और लगातार घरवालों को फोन करके रोते थे, जब उनकी बहन मीतू साथ आकर रहने के लिए तैयार हो गई तों सुशांत ने रिया से अपने घर जाने को कहा।

वहीं दूसरी तरफ सुशांत की पहन मीतू का कहना था कि 8 जून को रिया ने उन्हें फोन करके बताया था कि दोनों के बीच झगड़ा हो गया है। जब मीतू घर पहुंची तो उससे पहले ही रिया वहां से जा चुकी थीं। सुशांत को परेशान देखकर मीतू खुद 12 जून तक उनके साथ रुकी थीं।

साल 2020 में शादी करने वाले था कपल

सुशांत की मौत के बाद उनकी बहनों ने बताया था कि सुशांत साल 2020 के आखिर में शादी करने वाले थे, जिसकी तैयारियों के लिए पूरा परिवार जल्द ही मुंबई आने वाला था। वहीं दूसरी तरफ ये खबरें भी थीं कि रिया और सुशांत अपना घर बदलने की तैयारी में थे जिसके लिए रिया लगातार ब्रोकर से बात कर रही थीं।