newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bollywood: आज सलमान मना रहे हैं अपना 55वां जन्मदिन, तस्वीरों में दिखेगी सादगी

Bollywood:बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) आज अपना 55 वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोरोना काल में सलमान ने लोगों की जमकर मदद की थी। इसके साथ ही लॉकडाउन के समय वह लंबे वक्त तक पनवेल के फॉर्म हाउस पर रहे। सलमान खान ने आज अपना जन्मदिन भी यहीं बड़ी सादगी से मनाया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 55 वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोरोना काल में सलमान ने लोगों की जमकर मदद की थी। इसके साथ ही लॉकडाउन के समय वह लंबे वक्त तक पनवेल के फॉर्म हाउस पर रहे। सलमान खान ने आज अपना जन्मदिन भी यहीं बड़ी सादगी से मनाया। सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त अपने बर्थडे के मौके पर अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में मौजूद थे। यहां सलमान ने आधी रात को सादगी के साथ केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

Salman Khan

इससे पहले सलमान खान ने अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर नोटिस लगाकर बता दिया था कि वह इस बार बर्थडे के मौके पर वह यहां नहीं होंगे। इसलिए उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की थी कि वह ऐसे में उनके घर के बाहर भीड़ इकट्ठा ना करें। सलमान खान ने कोरोना की वजह से इस तरह की अपील की थी।

Salman Khan

अब सलमान खान की केक काटते फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सलमान खान के जन्मदिन पर पनवेल स्थित फार्महाउस पर उनका पूरा परिवार मौजूद है।

इस बार भी हर साल की तरह सलमान खान के ब्रांड बीइंग ह्यूमन के सामानों की खरीददारी पर लोगों को भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही सलमान ने अपने जन्मदिन पर केक काटने के साथ अपने प्रशंसकों को इस बात का भी तोहफा दिया की उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राधे’ अब सब कुछ सामान्य रहने पर इसी ईद रिलीज होगी।

Salman Khan

सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उनके बेहद खास और करीबी कुछ लोग फार्म हाउस पर पहुंचे। इनमें रितेश देशमुख, साजिद नाडियाडवाला, बाबा सिद्दीकी, सुनील ग्रोवर, मुकेश छाबड़ा, शब्बीर आहलूवालिया, सईं मांजरेकर, सूरज पंचोली और निकितन धीर शामिल हैं।