नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की आने वाली फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। विक्की कौशल की आने वाली फिल्म है ‘सरदार उधम’ यह एक महान स्वतंत्रता सेनानी की अनकही कहानी पर आधारित फिल्म कही जा रही है। जिसका ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है, जबकि किनो वर्क्स के साथ मिलकर राइजिंग सन फिल्म्स ने इस अमेजन ओरिजिनल मूवी को प्रॉड्यूस किया है।
बता दें अमेजन प्राइम वीडियो ने एक जबरदस्त रोमांचक कहानी अमेजन ओरिजिनल मूवी विक्की कौशल स्टारर ‘सरदार उधम’ का टीजर आज लॉन्च कर दिया। जिसका निर्देशन शूजीत सरकार किया है, तो वहीं रॉनी लाहिरी और शील कुमार इसके निर्माता हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को दशहरे के दौरान 16 अक्टूबर, 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने के लिए तैयार कर दिया है।
View this post on Instagram
जारी किए गए इस टीजर की शुरुआत नायक द्वारा एक दस्तावेज पर गौर करने के साथ होती है। तो वहीं पासपोर्ट के ढेर पर फोकस शिफ्ट होता है, सभी में अलग-अलग नाम नजर आते हैं- उदे सिंह, फ्रैंक ब्राजील, शेर सिंह… और फिर उधम सिंह’। तो वहीं आखिरी में सरदार उधम सिंह का किरदार निभाने वाले विक्की कौशल की तस्वीर को जूम करते हुए टीजर वीडियो कई उपनामों वाले इस देशभक्त की रोचक और मनोरंजक कहानी के लिए टोन सेट करता है। जिसकी जिंदगी का सिर्फ एक ही मिशन रहा है भारत के सबसे भीषण नरसंहार का बदला लेना।
इस फिल्म में महान भारतीय क्रांतिकारी, सरदार उधम सिंह की कहानी को दर्शाया गया है। जिसे तारीखवार बयां करते हुए यह फिल्म ब्रिटिश साम्राज्य को हिला देने वाली एक घटना में अपने देशवासियों की मौत का प्रतिशोध लेने के लिए उनके असीम साहस को बयां करती है।