नई दिल्ली। ड्रग्स क्रूज केस में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के लाडले आर्यन खान (Aryan Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। लेकिन आर्यन को कोर्ट झटका मिला है। आर्यन खान को आज भी जमानत नहीं मिली है। इसका मतलब आर्यन खान को एक दिन और जेल में रात काटनी पड़ेगी। आर्यन के अलावा अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को न्यायिक हिरासत में एक और रात बितानी पड़ेगी। कोर्ट ने गुरुवार तक के लिए सुनवाई टाल दी। गुरुवार को एक फिर से इस मामले की सुनवाई होगी। आपको बता दें कि शाहरुख के लाडले आर्यन मुंबई के आर्थर जेल रोड (Arthur Jail Road) में बंद है।
मुनमुन धमेचा के वकील अली काशिफ खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, ”सभी तीनों आरोपियों (आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट) की तरफ से बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष दलील पूरी हुई, एनसीबी के लिए एएसजी अनिल सिंह कल दलीलों का जवाब देंगे। कल दलील पेश करने का समय 3 बजे के बाद रहेगा।”
सभी तीनों आरोपियों(आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट) की तरफ से बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष दलील पूरी हुई; एनसीबी के लिए एएसजी अनिल सिंह कल दलीलों का जवाब देंगे। कल दलील पेश करने का समय 3 बजे के बाद रहेगा: मुनमुन धमेचा के वकील अली काशिफ खान pic.twitter.com/eERsDVSdaJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2021