newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT: शक्ति कपूर और माधुरी दीक्षित ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ कंटेस्टेंट करण नाथ को दी शुभकामनाएं

Bigg Boss OTT: अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) प्रतियोगी करण नाथ (Karan Nath) के पक्ष में हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुंबई। अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) प्रतियोगी करण नाथ (Karan Nath) के पक्ष में हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इंडस्ट्री के दिग्गज अपने चहेतों को एलिमिनेशन से बचाने के लिए उनके समर्थन में सामने आते दिख रहे हैं। अभिनेता शक्ति कपूर और माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और नाथ के लिए उनका समर्थन उनके लिए समर्थकों की फौज को बढ़ा देगा।

karan nath

‘बिग बॉस ओटीटी’ में करण नाथ के खेल को कई लोग पसंद करते हैं। उन्होंने कई मौकों पर जरूरत पड़ने पर आवाज उठाई है। मैचमेकर सीमा टापरिया ने भी ‘बिग बॉस ओटीटी’ के घर में प्रवेश करते ही उनकी सराहना की। माधुरी दीक्षित ने ट्वीट कर लिखा- करणनाथ आप को आपके बिग बॉस ओटीटी डेब्यू के लिए शुभकामनाएं।

खैर, करण नाथ के लिए बाहर से समर्थन प्राप्त करने और वह भी उन अभिनेताओं से बेहतर क्या हो सकता है जिन्होंने उद्योग में अपनी पहचान बनाई है? शक्ति कपूर और माधुरी दीक्षित का समर्थन निश्चित रूप से उनका हौसला बढ़ाएगी। ‘बिग बॉस ओटीटी’ वूट पर प्रसारित होता है।

अब बात करें करण नाथ की तो, उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म ये दिल आशिकाना से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म बड़े पर्दे पर काफी हिट रही थी। इसमें करण नाथ को काफी पसंद किया गया था। हालांकि उनका करियर इसके बाद कुछ खास चला नहीं, लेकिन अब वो बिग बॉस ओटीटी में एंट्री कर एक फिर अपने करियर को नई दिशा देने की तैयारी कर रहे हैं।