newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Double Xl: सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म ‘Double XL’ का टीजर हुआ रिलीज,फिल्म में क्रिकेटर शिखर धवन की स्पेशल अपीरंस

Double Xl: सोनाक्षी और हुमा की ये फिल्म प्लस साइज दो ऐसी महिलाओं से जुड़े कई मिथकों पर बात करने वाली हैं। आज कल बढ़े वजन के कारण कई लड़कियों को ट्रॉल किया जाता है तो कभी कुछ लड़कियों का बढ़े मोटापे की वजह से आत्म विश्वास कम हो जाता हैं।

नई दिल्ली। आज कल के जमाने में हर कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं किसी को उसके स्कूल में उसके मोटापे को लेकर चिढ़ाया जाता है तो किसी को उसके ऑफिस में चिढ़ाया जाता हैं। वजन के बढ़ने के कारण लड़कियों का आत्मविश्वास भी कम हो जाता है वह आपने मन पसंद कपड़े नहीं पहन सकती है। इन सब को लेकर लड़कियां काफी सालों से झेल रही हैं। बॉडी शेमिंग का आज भी लोग सामना करते हैं। इन्ही सब विषय को लेकर अब एक फिल्म आई हैं। जिसमें  सोनाक्षी स‍िन्‍हा और हुमा कुरैशी  हैं। इनकी फिल्म का टीजर आज ही आउट हुआ हैं। फिल्‍म ‘डबल एक्‍सएल’ का जब से टीजर रिलीज हुआ है,यह फिल्‍म की लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी और हुमा के साथ शिखर धवन भी नजर आने वाले हैं। इस टीजर के आउट होते ही शिखर धवन के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। सोनाक्षी और हुमा की ये फिल्म प्लस साइज दो ऐसी महिलाओं से जुड़े कई मिथकों पर बात करने वाली हैं। आज कल बढ़े वजन के कारण कई लड़कियों को ट्रॉल किया जाता है तो कभी कुछ लड़कियों का बढ़े मोटापे की वजह से आत्म विश्वास कम हो जाता हैं।

शिखर धवन की स्पेशल अपीरंस

इस फिल्म में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी दिखाई देने वाले हैं। सोनाक्षी और हुमा की ये फिल्म स्लाइस ऑफ ड्रामा है। हालांकि, हम आपको बता दें कि शिखर धवन इस फिल्म में हीरो के तौर पर हमें नजर नहीं आने वाले है बल्कि इनकी इस फिल्म में एक स्पेशल अपीरंस होने वाला है जिसके लिए उनके फैंस उन्हें फिल्म में देखने के लिए बेताब है। वैसे तो आपने बढ़े वजन से परेशान कई कहानियां सुनी या देखी होगी लेकिन निर्देशक सतराम रमानी की डबल एक्सएल अपनी  कहानी बयां कर रही हैं जिसमें सोनाक्षी और हुमा की इस फिल्म में उनके साथ एक्टर जहीर इकबाल और माहत राधवेंद्र नजर आने वाले हैं। इन दोनों एक्टर्स के अलावा इस फिल्म में क्रिकेटर शिखर धवन भी दिखाई देंगे।

शिखर ने कहा

शिखर धवन ने अपने इस कैमियो रोल पर कहा, देश के लिए खेलते हुए मेरी लाइफ में हमेशा ही काफी काम रहा हैं। ऐसे में मैं मनोरंजन के लिए हमेशा फिल्में देखता हूं। अब जब ये ऑफर मुझे खुद को मिला तो मैनें सोचा कि अब मुझे खुद को ये मौका मिला तो मैने सोचा इसे हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। जब मैने इस फिल्म की कहानी सुनी तो इस फिल्म की कहानी ने मेरे दिल को बहुत छुआ क्योंकि ये कहानी समाज को एक शानदार संदेश देने वाली है। और मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के दिल को भी छू लेगी।