newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

South Actor: वैक्सीन की पहली खुराक के बाद दक्षिण भारतीय एक्टर विवेक को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

South Actor: साउथ इंडियन कॉमेडियन विवेक फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। खबरों की मानें तो एक्टर को हाल ही में हार्ट अटैक आया है और अभी उनकी हालत गंभीर है। इससे पहले एक खबर और आई कि विवेक ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ली थी।

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है। इसी दूसरी लहर का प्रकोप देश में आई पहली लहर से कई गुना ज्यादा खतरनाक नजर आ रहा है। क्या आम क्या खास सभी को कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। कोरोनावायरस के संक्रमण की चपेट में बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन और दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ कई क्षेत्रीय भाषाई सिनेमा के कलाकार भी लगातार आ रहे हैं। देश में एक दिन में 2 लाख से ज्यादा केस देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में साल 2021 मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के लिए भी कई परेशानियां लेकर आया है। खबरों की मानें तो दक्षिण एक्टर विवेक (South actor vivek) को लेकर भी एक बुरी खबर आ रही है। विवेक को हार्ट अटैक आया जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tamil actor comedian Vivek

साउथ इंडियन कॉमेडियन विवेक फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। खबरों की मानें तो एक्टर को हाल ही में हार्ट अटैक आया है और अभी उनकी हालत गंभीर है। इससे पहले एक खबर और आई कि विवेक ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ली थी।


इस दिग्गज एक्टर को फिलहाल आईसीयू में रखा गया हैं, जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में अब वैक्सीन लेने के एक दिन बाद तबीयत खराब होना हर किसी के लिए चिंता का विषय बन गया है। जैसे ही एक्टर की तबीयत खराब हुई उन्हें तुरंत चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद डॉक्टर ने क्लियर किया है कि एक्टर को हार्ट अटैक आया था।

Tamil actor comedian Vivek

एक्टर ने गुरुवार यानि 15 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। विवेक अपने दोस्त के साथ Omandurar सरकारी अस्पताल में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लेने के लिए गए थे। अभिनेता को आखिरी बार धर्म प्रभु की भूमिका में देखा गया था, जिसमें हरीश कल्याण मुख्य भूमिका में थे।