newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Army Day 2022: ऐसी वेब सीरीज और फिल्में जो आपके अंदर देश के लिए भर देंगी जोश, यहां देखें

Army Day 2022: अमित साध और नीरज काबी स्टारर एक्शन सीरीज़ राहुल सिंह और शिव अरूर द्वारा लिखी गई किताब इंडियाज मोस्ट फियरलेस के एक अध्याय पर आधारित है। सीरीज 2018 URI सर्जिकल स्ट्राइक के इर्द-गिर्द घूमती है।

नई दिल्ली। आज 15 जनवरी है। आज ही के दिन साल 1949 को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा आजाद भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने थे। ऐसे में हर साल 15 जनवरी को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की याद के तौर पर सेना दिवस मनाया जाता है। बॉलीवुड ने हमेशा भारतीय सेना की बहादुरी को सटीकता के साथ तैयार किया है और अपने दर्शकों के सामने अपने देश की सेवा करने के लिए किए गए बलिदान और समर्पण को प्रस्तुत किया है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जो आपके अंदर देश के प्रति जोश को भर देगी।

इस सेना दिवस पर देखने के लिए 7 हिंदी फिल्में और सीरीज

1. State of Seige: 26/11

26/11 मुंबई में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किए गए नरसंहार के दौरान अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने के लिए भारतीय सेना के ऑपरेशन की कहानी को बताता है। इस शो में अर्जुन बिजलानी, अर्जन बाजवा, मुकुल देव, सिड मक्कड़ और तारा अलीशा बेरी प्रमुख भूमिका में हैं। यह सीरीज संदीप उन्नीथन की किताब ब्लैक टॉरनेडो: द थ्री सीज ऑफ मुंबई 26/11 पर आधारित है।

2. शेरशाह

यह फिल्म परम वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, उनकी पहली सेना में पोस्टिंग से लेकर कारगिल युद्ध में उनकी मौत तक। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​को कैप्टन की भूमिका निभाते हुए देखा गया जबकि कियारा आडवाणी ने उनके प्रेमिका की भूमिका निभाई है।

3. द फॉरगॉटन आर्मी – आजादी के लिए

ये सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाली भारतीय सेना की बहादुरी और ब्रिटिश शासन से देश के लिए लड़ाई को प्रदर्शित करने वाली एक कहानी है। इस सीरीज में सनी कौशल और शरवरी वाघ ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

4. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

जिस फिल्म ने विक्की कौशल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया वह थी उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक। जनवरी 2019 में रिलीज हुई फिल्म एक काल्पनिक कहानी पर आधारित थी जो 2016 के उरी हमलों की घटना के आधार पर भारतीय सेना द्वारा किए गए गुप्त ऑपरेशन को प्रकट करती है।

5. लक्ष्य

फिल्म में ऋतिक रोशन ने एक युवा और लापरवाह लड़के के रूप में अभिनय किया, जो समय के साथ एक महान सैनिक में बदल गया। फिल्म कारगिल युद्ध पर बनी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा भी थे।

6. भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया

फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म बताती है कि कैसे सच्चे समर्पण के साथ भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक ने 300 स्थानीय महिलाओं की मदद से 72 घंटों में क्षतिग्रस्त लैंडिंग स्ट्रिप का पुनर्निर्माण किया। फिल्म में अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

7. अवरोध: भीतर की घेराबंदी

अमित साध और नीरज काबी स्टारर एक्शन सीरीज़ राहुल सिंह और शिव अरूर द्वारा लिखी गई किताब इंडियाज मोस्ट फियरलेस के एक अध्याय पर आधारित है। सीरीज 2018 URI सर्जिकल स्ट्राइक के इर्द-गिर्द घूमती है।