newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#SushantSinghRajput: सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर उमड़ा फैंस का प्यार, Twitter पर ऐसे कर रहें याद

#SushantSinghRajput: सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआत पढ़ाई बिहार से ही की। जिसके बाद वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने दिल्ली आ गए। इंजीनियरिंग के बाद सुशांत ने एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया।

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड के उस अभिनेता का जन्मदिन है जो आज भले ही इस दुनिया में ना हों, लेकिन उनके फैंस के बीच वो आज भी जिंदा हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की। सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआत पढ़ाई बिहार से ही की। जिसके बाद वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने दिल्ली आ गए। इंजीनियरिंग के बाद सुशांत ने एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया। 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह ने मुंबई में अपने ही फ्लैट पर फांसी लगा ली थी। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

सपनों को जीते थे सुशांत राजपूत

सुशांत सिंह एक जिंदा दिल इंसान थे। वो केवल जिंदगी जीने के लिए नहीं जीते थे, वो अपने सपनों को जिया करते थे। सुशांत सपना देखने वाला और सपने के पूरे होने पर खुश होने वाला इंसान थे। उनके सपने केवल फिल्मी दुनिया तक सीमित नहीं थे, उनके सपने बहुत अगल थे। सुशांत साइंस की दुनिया में बहुत कुछ करना चाहते थे। वो भले ही इंजीनियरिंग छोड़कर एक्टिंग करने मुंबई चले आए थे, लेकिन विज्ञान से उनका लगाव कभी कम नहीं हुआ। उनके अंदर इंजीनियरिंग की भावना हमेशा जगी रहती थी। इतना ही नहीं, उन्होंने धरती के सितारों के बीच रहते हुए आसमानी सितारों से दोस्ती कर ली थी। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए प्यार जता रहे हैं। ट्विटर पर उनका नाम भी ट्रेंड हो रहा है। तो चलिए आपको दिखाते हैं कुछ रिएक्शन

ट्विटर पर ऐसे मिल रहे रिएक्शन