newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Allu Arjun: जन्मदिन के ठीक पहले एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म “पुष्पा 2” का टीजर हुआ आउट, शानदार लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में हुआ था। अल्लू अर्जुन ने तेलुगु फिल्म में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। अर्जुन अपने बेहतरीन डांस से हर किसी के दिल को छू लेते हैं। अल्लू अर्जुन के पिता का नाम अल्लू अरविंद और माता का नाम निर्मला अल्लू हैं।

नई दिल्ली। “पुष्पा नाम सुनके फ्लावर समझे क्या? फ्लावर नहीं, फायर है मैं..”यह डॉयलॉग तो आप सबने सुना ही होगा और यह डॉयलॉग हर किसी को मुंह जुबानी याद हैं। इस डॉयलॉग को बोलने वाले पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी बेहतरीन और दमदार एक्टिंग से हर किसी के दिल पर राज करने वाले अल्लू अर्जुन आज अपना 41वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनकी पर्सनैलिटी के भी फैन हैं। अल्लू अर्जुन भले ही शादी शुदा हो लेकिन आज भी करोड़ों दिलों की धड़कन बने हुए हैं। अपने जन्मदिन के पहले एक्टर ने फैंस को एक सरप्राइज दिया हैं।

अल्लू अर्जुन की पर्सनल लाइफ

अल्लू अर्जुन 8 अप्रैलको अपना जन्मदिन मनाते हैं। अल्लू अर्जुन ने तेलुगु फिल्म में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का टीजर आउट हो चुका हैं जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। टीजर में दिखाया गया है कि पुष्पा तिरुपति जेल से भाग चुका है और उसे 8 गोलियां मारी गई हैं। किसी को नहीं पता है कि पुष्पा जिंदा है या फिर मर गया है। जंगल में सिर्फ पुष्पा के कपड़े मिलते हैं। एक महीने तक कुछ अता-पता नहीं चलता और इस बीच दंगे भी भड़क जाते हैं। लोग इस बात को लेकर काफी टेंशन में हैं कि आखिर पुष्पा गया कहां? कहीं पुलिस पुष्पा की लाश को छुपा तो नहीं रही है?

अल्लू अर्जुन का वर्कफ्रंट

वहीं अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इन्होंने आर्या, “वेदम”, “परूगु”, “वरुदु”, “दसमुदुरु”, “जुलई”, “बद्रीनाथ”, “बन्नी”, “आर्य- 2”, “गंगोत्री”, “हैप्पी”, “ रेस गुर्रम”, “सन ऑफ़ सत्यमूर्ति”, “सरेंदू”, “रुद्रमादेवी” जैसी शानदार फिल्में की हैं। अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 का भी लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे, जिसका अनाउंसमेंट कर दिया गया हैं। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के लुक की हर कोई तारीफ कर रहा हैं।