newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Khatron Ke Khiladi 12: खतरों से खेलते नजर आने वाले हैं ये फेमस चेहरे, साउथ अफ्रीका में गदर मचाने वाले स्टार्स की यहां देखें पूरी लिस्ट

Khatron Ke Khiladi 12: बिग बॉस सीजन 14 की विनर रही रूबीना दिलैक शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाली हैं। उनका नाम कंफर्म हो चुका है। खुद एक्ट्रेस भी इस बारे में बात कर चुकी हैं। इसके अलावा लॉकअप में सब पर भारी पड़ने वाले मुनव्वर फारूकी भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का हिस्सा होंगे।

नई दिल्ली। रोहित शेट्टी का धमाकेदार रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो जल्द ही टेलीकास्ट होने वाला है। शो के पहले कई सीजन को अक्षय कुमार ने होस्ट किया था लेकिन बाद में रोहित शेट्टी शो को होस्ट करने लगे। उन्होंने कई सीजन को होस्ट किया है। रियलिटी शो अमेरिकन शो ‘फियर फैक्टर’ के फॉर्मेट पर आधारित है। शो के टेलीकास्ट से पहले ही कंटेस्टेंट के तौर पर कई टीवी स्टार्स का नाम सामने आ रहा है लेकिन शो के फाइनल कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ चुकी है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि शो में आपको कौन-कौन से कंटेस्टेंट देखने को मिलने वाले हैं।

रूबीना दिलैक भी आने वाली हैं नजर

बिग बॉस सीजन 14 की विनर रही रूबीना दिलैक शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाली हैं। उनका नाम कंफर्म हो चुका है। खुद एक्ट्रेस भी इस बारे में बात कर चुकी हैं। इसके अलावा लॉकअप में सब पर भारी पड़ने वाले मुनव्वर फारूकी भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का हिस्सा होंगे। शो के लिए वो मोटी रकम वसूलने वाले हैं।  बिग बॉस 15 के फर्स्ट रनर अप रहे प्रतीक सहजपाल भी शो में नजर आने वाले हैं। उन्हें बिग बॉस 15 में फैंस का काफी सपोर्ट मिला था। इसके अलावा छोटे पर्दे का पॉपुलर फेस और ये रिश्ता क्या कहलाता है कि शिवांगी जोशी भी खतरों से खेलती नजर आने वाली हैं।

कुमकुम भाग्य’ फेम सृति झा भी आने वाली नजर

शो में ‘कुमकुम भाग्य’ फेम सृति झा भी नजर आएंगी। ‘कुमकुम भाग्य’ में अपनी भूमिका के लिए प्रज्ञा अरोड़ा का रोल प्ले किया था और इस रोल से उन्हें फैंस का खूब सारा प्यार भी मिला था। टीवी के कलाकारों के अलावा शो में मशहूर कोरियोग्राफर तुषार कालिया भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि कालिया रियलिटी शो झलक दिखला जा को जज किया था। इसके अलावा लोकप्रिय मॉडल और अभिनेत्री एरिका पैकार्ड, ‘एस ऑफ स्पेस’ फेम चेतना पांडे और पूर्व मॉडल और उद्यमी राजीव अदतिया भी नजर आने वाले हैं।