newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पाकिस्तान की इस मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी शादी में किया था प्रियंका चोपड़ा को कॉपी, कहा प्रियंका हैं ट्रेंडसेटर

Iqra Aziz copied Priyanka Chopra: सिर्फ़ देश ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बॉलीवुड की हसीनाओं का जलवा देखने को मिलता है। ऐसा सिर्फ़ हम नहीं कह रहें बल्कि ख़ुद पाकिस्तानी इंडस्ट्री की ये बड़ी स्टार कह रहीं हैं। तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा…

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हमेशा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। इनके फ़ैशन सेंस से लेकर मेकअप तक की पूरी दुनिया दीवानी है। ऐसे में जब बॉलीवुड एक्ट्रेसेज दुल्हन बनती हैं, तो उनके लहंगे से लेकर वेडिंग थीम तक ट्रेंड बन जाता है। फिर चाहे आलिया की साड़ी हो या कियारा का लहंगा हर नई दुल्हन की पहली पसंद बन जाता है। सिर्फ़ देश ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बॉलीवुड की हसीनाओं का जलवा देखने को मिलता है। ऐसा सिर्फ़ हम नहीं कह रहें बल्कि ख़ुद पाकिस्तानी इंडस्ट्री की ये बड़ी स्टार कह रहीं हैं। तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा…

दरअसल, पाकिस्तानी इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस में से एक इक़रा अज़ीज हुसैन ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शादी में ख़ुद प्रियंका चोपड़ा से इंस्पिरेशन लिया था। इक़रा बताती हैं कि उन्होंने अपनी मां को कहा था कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा की तरह ही रेड लहंगा चाहिए। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि पहले पाकिस्तान में कहां ही शादियों में दुल्हन के रेड लहंगे का चलन था लेकिन उन्हें प्रियंका का वेडिंग आउटफ़िट इतना पसंद आया था कि उन्होंने तभी सोच लिया था कि वो भी अपनी शादी में प्रियंका की ही तरह लहंगा पहनेंगी।

आगे इक़रा ये भी बताती हैं कि जब उन्होंने पूरा लहंगा प्रियंका चोपड़ा के लहंगे की तरह बनवा लिया फिर उन्होंने सोचा कि ये पूरा ही कॉपी ना हो जाये जिस कारण उन्होंने लहंगे का बाजू थोड़ा चेंज करवाया।

बता दें कि इकरा अज़ीज़ सुनो चंदा सीजन 1, सुनो चंदा सीजन 2 और ख़ुदा और मोहब्बत जैसे कई पॉपुलर पाकिस्तानी शोज़ में मेन लीड के रूप में दिखाई दी हैं। एक्ट्रेस को भारत में भी काफ़ी लोग पसंद करते हैं। इकारा को इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं।