newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Do Ghoont: खेसारी लाल और नम्रता के इस गाने ने तोड़े सारे रिकार्ड!, यूट्यूब पर मिले ताबतोड़ व्यूज

Do Ghoont: भोजपुरी सॉन्ग ‘दो घूंट’ के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसे दर्शक जबरदस्त रिस्पांस दे रहे हैं और बीते सात महीने में इसे 36 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही 6 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। इसके लिरिक्स अजीत मंडल ने लिखे हैं और म्यूजिक शुभमन राज ने दिया है।

नई दिल्ली। भोजपुरी में ऐसे कई एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं खेसारी लाल यादव, जिन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन का जाता है। कभी अपने गानों को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। जब भी इनका कोई नया गाना या कोई नई फिल्म रिलीज होती हैं तो अगले ही पल वो ट्रेंड होने लगता है। बीते समय सावन के महीने के दौरान खेसारी लाल यादव के भोले के गीत चर्चा में बने हुए थे। वहीं, अब उनका रोमांटिक गाना सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रहा है। दरअसल, एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का एक रोमांटिक गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है ‘दो घूंट’। ये गाना अब सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहा है। इस वीडियो को ताबड़तोड़ न्यूज़ भी मिल रहे हैं।

ये तो सभी जानते हैं कि खेसारी लाल यादव के गाने अक्सर हिट होते हैं। नए से लेकर उनके पुराने गाने कभी भी ट्रेंड होने लगते हैं। इन्हीं में से एक गाना जो अभी हाल ही में खेसारी लाल यादव का वायरल हो रहा है उसे दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस मॉडल और अभिनेत्री नम्रता मल्ला के साथ काफी बोल्ड होते हुए दिख रहे हैं। नम्रता मल्ला के बारे में बात करें तो ये काफी बोल्ड अदाकारा है। अक्सर नम्रता मल्ला के सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें छाई रहती है। अब इन दोनों की केमिस्ट्री वाला रोमांटिक आइटम नंबर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ धमाल मचा रहा है। नम्रता मल्ला और खेसारी लाल यादव पर फिल्माए गए इस गाने को अब तक 3.6 करोड़ यानी 36 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में खेसारी लाल और नम्रता मल्ला की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दर्शकों को इन दोनों का रोमांस काफी पसंद आ रहा है। गाने को जिस तरह से व्यूज मिल रहे हैं उससे ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि और खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला का रोमांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

गाने में जहां एक तरफ नम्रता मल्ला अपनी बोल्डनेस का तड़का लगा रही हैं। तो वहीं, उनके डांस मूव तारीफ के काबिल है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है।भोजपुरी सॉन्ग ‘दो घूंट’ के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसे दर्शक जबरदस्त रिस्पांस दे रहे हैं। बीते सात महीने में इसे 36 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही 6 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। इसके लिरिक्स अजीत मंडल ने लिखे हैं और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। वीडियो का निर्देशन विभांशु तिवारी ने किया है और नम्रता के सिजलिंग डांस मूव्स को लक्की विश्वकर्मा ने कोरियोग्राफ किया है।

भोजपुरी सॉन्ग ‘दो घूंट’ के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसे दर्शक जबरदस्त रिस्पांस दे रहे हैं और बीते सात महीने में इसे 36 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही 6 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। इसके लिरिक्स अजीत मंडल ने लिखे हैं और म्यूजिक शुभमन राज ने दिया है। वीडियो का निर्देशन विभांशु तिवारी ने किया है और गाने में नम्रता के सिजलिंग डांस मूव्स को लक्की विश्वकर्मा ने कोरियोग्राफ किया है।