newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranbir-Alia Wedding: आज सजेगी आलिया के हाथों में अपने सांवरिया के नाम की मेहंदी!,जानें शादी से जुड़ी सारी डिटेल

Ranbir-Alia Wedding: मोस्ट ब्यूटीफुल लविंग कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। फैंस से लेकर भट्ट और कपूर परिवार दोनों ही शादी के लिए सुपर एक्साइटेड हैं।  कपूर और भट्ट परिवार में भी शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आज से शादी के फंक्शन शुरू रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड का मोस्ट ब्यूटीफुल लविंग कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। फैंस से लेकर भट्ट और कपूर परिवार दोनों ही शादी के लिए सुपर एक्साइटेड हैं।  कपूर और भट्ट परिवार में भी शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आज से शादी के फंक्शन शुरू रहे हैं। आज गणेश पूजा के साथ शादी की रस्मों को शुरू किया जाएगा। जिसके बाद दोपहर बाद मेहंदी का फंक्शन होगा। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस आलिया की मेहंदी देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

आज होगा मेहंदी का फंक्शन!

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आज यानी 13 अप्रैल को आलिया के हाथों में रणबीर कपूर यानी अपने सांवरिया के नाम की मेहंदी लगने वाली है। नए अपडेट के मुताबिक आज पहले रणबीर के घर वास्तु में सुबह 11:00 बजे गणेश पूजा होगी। जिसके बाद ही की रस्में शुरू होंगी। गणेश पूजा के बाद दोपहर 1:30 बजे के आस-पास मेहंदी का फंक्शन शुरू होगा। गौरतलब है कि अभी भी शादी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है।  परिवार की तरफ से शादी और बाकी के फंक्शन को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हर किसी ने शादी को लेकर चुप्पी साध रखी है।

शादी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बरकरार

रणबीर और आलिया की शादी की तारीख को लेकर रोजाना नया अपडेट सामने आ रहा है। पहले कहा गया कि शादी 14 अप्रैल को होने वाली है जिसके बाद कई बार शादी की तारीफ बदली गई। कहा गया कि शादी 17 अप्रैल होगी। इसी बीच आलिया के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने कहा कि मीडिया में डेट लीक होने के बाद शादी की तारीख को बदलना पड़ा। राहुल भट्ट के मुताबिक शादी 20 अप्रैल को हो सकती हैं। हालांकि अभी तक सही डेट सामने नहीं आई है।