नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दर्शकों को एक के बाद एक दो झटके लगे हैं। दरअसल, बीते दिन शनिवार को साउथ स्टार और जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई नंदमुरी तारक रत्न के निधन के बाद अब टॉलीवुड एक्टर मायिलसामी (Mayilsamy passes away) का निधन हो गया है। मायिलसामी #Mayilsamy टॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन थे। उनके निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस दुख जता रहे हैं।
Popular Tamil Comedy Actor #MayilSamy (57) passed away earlier this morning. RIP Sir. May God give courage to his friends and family to bear the loss. Om Shanti ?? pic.twitter.com/fE2ODFLXGj
— Ananya Mishra (@_ananyam) February 19, 2023
बताया जा रहा है कि एक्टर चेन्नई के विरुगमपक्कम में अपने घर में ही थे कि अचानक उनकी तबियत खराब होने लगी। एक्टर की हालत बिगड़ता देख परिवार वाले जब उन्हें पोरूर रामचंद्र अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
मायिलसामी के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स दुख जता रहे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कॉमेडियन मायिलसामी के फैंस #Mayilsamy कर एक्टर की तस्वीर शेयर कर शोक जता रहे हैं।
ट्विटर पर फैंस ऐसे जता रहे हैं दुख
Rip Sir?#Mayilsamy pic.twitter.com/DGWOc3F7Wl
— Leo VETTAIYAN (@Thalapa40474111) February 19, 2023
RIP sir ? pic.twitter.com/Cm8sw6jetv
— Prabha (@Prabha_Tweetz) February 19, 2023
RIP sir ?#Mayilsamy pic.twitter.com/QHo7Me8mJi
— Saran Ajil JR (@Saran_ajil) February 19, 2023
RIP sir 90s Fav comedian ?? pic.twitter.com/42zCLUzfPZ
— Vj Kohli (@kohli3_vj) February 19, 2023
RIP sir ???#Ajithkumar #AK62 pic.twitter.com/Ftnd5DyyXa
— єνєяутнιиᵍ αк ?ᵗʰᵘⁿⁱᵛᵘ (@AK_SIVA87) February 19, 2023
Rip sir ?#Mayilsamy pic.twitter.com/MIdgSaQ0OV
— Aathmi❣️SakshiKA? (@its_sakshika) February 19, 2023
Rip sir #Mayilsamy from #Ghilli @actorvijay #varisu #leo ? pic.twitter.com/l80t2lsLTx
— salem Vijay fans club (@rahulm9191) February 19, 2023
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2 अक्टूबर 1965 को जन्मे एक्टर मायिलसामी, सत्यमंगलम के रहने वाले थे। फिल्मों में कॉमेडी के जरिए तो उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई ही साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वो लोगों की सेवा के लिए भी आगे रहे। साल 1984 में फिल्म शॉन ड्रीम्स से उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर से डेब्यू किया था। इसके बाद वो एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आए।