newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KBC 12: केबीसी में ‘मनु स्मृति’ के सवाल पर हुआ बवाल, विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया वीडियो

KBC 12: कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) का 12वें सीजन को लेकर काफी विवाद हो रहा है। दरअसल, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा होस्टेड इस शो के एक सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हो गया।

नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) का 12वें सीजन को लेकर काफी विवाद हो रहा है। दरअसल, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा होस्टेड इस शो के एक सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हो गया। ‘मनु स्मृति’ को लेकर पूछे गए इस सवाल पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शो पर कम्युनिट्स का कब्जा हो गया है।

amitabh

विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में केबीसी 12 के एक सवाल का क्लिप है। शुक्रवार रात प्रसारित कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने मनु स्मृति से जुड़ा सवाल पूछा। जैसा वीडियो में दिखाया गया है, सवाल है- 25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी. आर. आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं?। इसके लिए चार विकल्प दिए गए- A) विष्णु पुराण B) भगवत गीता C) ऋग्वेद D) मनु स्मृति। प्रतिभागी मनु स्मृति के विकल्प को चुनता है और वह जवाब सही निकलता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, ”केबीसी को कम्युनिस्ट्स ने हाईजैक कर लिया है। मासूम बच्चे यह सीखें कि कल्चरल वॉर कैसे जीतना है। इसे कोडिंग कहते हैं।”

विवके अलावा कई और यूजर्स भी इस पर सवाल पूछ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि इस ऑप्शन में सिर्फ एक धर्म विशेष की पुस्तकों का जिक्र किया गया है। जो गलत है।