newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranveer Singh New House: क्या है खास रणवीर के 119 करोड़ रुपये के घर में, क्यों महंगे होते हैं मुंबई के इस एरिया के घर

Ranveer Singh New House: क्या है खास रणवीर के 119 करोड़ रुपये के घर में, क्यों महंगे होते हैं मुंबई के इस एरिया के घर, रणवीर ने जो घर खरीदा है उसके प्रति वर्ग फुट एरिया का मूल्य 1 लाख रुपये है।

नई दिल्ली। रणवीर सिंह जो अपनी एक्टिंग और प्रेजेंटेशन की वजह से जाने जाते हैं। अपने एक्टिंग में उन्होंने कुछ ऐसे करतब करके दिखाए हैं कि लोग उनके फैन बने हुए हैं। वो कुछ उन महान हस्तियों में से हैं जिन्हे चार बार फिल्फेयर अवार्ड से नवाज़ा जा चुका है। इसके अलावा उनकी गिनती भारत के कुछ ऐसे सेलिब्रिटी में आती है जिन्हे भारी रकम आदायगी की जाती है। बैंड बाजा बारात से करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में ऐसी पहचान बनाई की वो लोगों के दिल के राजा बन गये। इसके अलावा रणवीर सिंह अपने व्यवहार की वजह से भी दर्शकों के दिल में राज करते हैं। मुंबई में रहने वाले रणवीर सिंह ने हाल ही एक घर खरीदा है और अब वो शाहरुख़ और सलमान के पडोसी बनने वाले हैं। उनके घर की कीमत और घर का एरिया जानकर आप हैरान हो जायेंगे।

कैसा होगा रणवीर और दीपिका का नया घर

रणवीर सिंह ने एक ऐसा घर खरीदा है जिसका एरिया तो काफी बड़ा है ही इसके अलावा वहां से खूबसूरत नज़ारे आराम से देखने को मिलते हैं। उनके अपार्टमेंट से मुंबई का विशाल समुद्र भी दिखता है और ऐसा सीफेस्ड (जहां से समुद्र का नज़ारा दिखे) घर लेना सभी की चाहत होती है। हालांकि उनका अपार्टमेंट अभी निर्माणाधीन अवस्था में है। रणवीर ने यह घर 119 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है और यह घर देश के किसी भी अपार्टमेंट की तुलना में सबसे महंगा है।

रणवीर का नया घर सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट और शाहरुख़ के मन्नत अपार्टमेन्ट के बीच में है इस प्रकार से रणवीर अब सलमान और शाहरुख़ दोनों के पडोसी होने वाले हैं। उनका ये घर, टावर की चार मंजिल 16वीं , 17वीं, 18 वीं, 19वीं मंजिल पर है। रणवीर का घर जिस बिल्डिंग में है उसका नाम “सागर रेशम” है। रणवीर और उनके पिता जगजीत सुन्दरसिंह भवनानी जी ने ” क्वाड्रप्लेक्स अपार्टमेंट” खरीदा है जिसकी कीमत करीब 119 करोड़ रुपये है। इस घर में कुल 11,266 वर्गफुट का कालीन एरिया है। रणवीर ने जो घर खरीदा है उसके प्रति वर्ग फुट एरिया का मूल्य 1 लाख रुपये है। इसके अलावा रणवीर ने इस घर के लिए सिर्फ राजस्व विभाग को ही 7.13 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी भी अदा की है।

क्वाड्रप्लेक्स अपार्टमेंट क्या होता है

प्रॉपर्टी एनालिस्ट बताते हैं क्वाड्रप्लेक्स वो अपार्टमेंट होते हैं जो एक ही रेजिडेंशियल बिल्डिंग में अपार्टमेंट की चार मंजिल को कवर करते हैं। इस तरह के अपार्टमेंट चार और पांच बेडरुम के होते हैं। मुंबई का बांद्रा-जुहू एरिया सबसे महंगा एरिया है और आलीशान फ्लैट्स के लिए जाना जाता है। मुंबई में स्थित बैंडस्टैंड लोकेशन इसलिए ख़ास हो जाती है क्योंकि वहां पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान और शाहरुख़ के घर हैं और अब वहीं रणवीर सिंह का भी घर होने वाला है।

रणवीर के इस फ्लैट में 16 वीं मंजिल में 4 बीएचके का एक घर होगा और 17 से 19 वीं मंजिल पर पेंटहाउस होगा। आपको बता दें पेंटहाउस वो घर होते हैं, जो एक ऊँची से बिल्डिंग में सबसे ऊँचे पर स्थित होते हैं जिसे पूरे शहर का नज़ारा लिया जा सके और इसलिए यह महंगे भी होते हैं। आपको बतादें इससे पहले रहेज़ा ब्रदर्स ने भी मुंबई के सांताक्रूज़ – जुहू एरिया में लगभग 265 करोड़ की कीमत का घर लिया था जो कि 7 ,933 वर्ग फुट का रिहायशी घर है। इससे पहले मुंबई के वर्ली एरिया में 144 करोड़ रुपये का सीफेसिंग एरिया में क्वाड्रप्लेक्स अपार्टमेंट सिद्धार्थ जैन ने खरीदा था जो कि आइनॉक्स ग्रुप में एक्सक्यूटिव डायरेक्टर हैं।